Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा अभियान शुरू, दो लाख शिक्षक होंगे प्रशिक्षित - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा अभियान शुरू, दो लाख शिक्षक होंगे प्रशिक्षित

रायपुर, 9 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “AI सक्षम शिक्षा अभियान” की शुरुआत की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के साथ-साथ विद्यार्थियों को भविष्य के कौशल से लैस करना है।

 

राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया के प्रमुख संजय जैन और गूगल इंडिया के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख राकेश रंजन ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में AI आधारित शिक्षा के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

 

बैठक में जानकारी दी गई कि रायपुर जिले से इस अभियान की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जाएगी। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। “सक्षम शिक्षक अभियान” के तहत शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल टूल्स और AI आधारित शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के 2 लाख से अधिक शिक्षकों को AI प्रमाणन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गूगल फॉर एजुकेशन अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को निःशुल्क उपलब्ध कराएगा, जिससे शिक्षकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सके। प्रारंभिक चरण में 200 शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जहां उन्हें AI टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा को तकनीक-सक्षम और नवाचार आधारित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि AI जैसी आधुनिक तकनीकों को शिक्षा से जोड़ना विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि छात्रों में नए युग के कौशल भी विकसित होंगे।

Read Also  छत्तीसगढ़ में 198 की जमानत जब्त

 

उन्होंने कहा कि “AI सक्षम शिक्षा अभियान” शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए परिवर्तनकारी साबित होगा। डिजिटल संसाधनों और AI आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाया जा सकेगा।

 

राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और डिजिटल इंडिया के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिससे प्रदेश में एक आधुनिक और तकनीक-सक्षम शिक्षा प्रणाली विकसित की जा सके।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिव मुकेश बंसल और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *