रायपुर, 09 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के दूरस्थ ग्राम कुधुर में एक महिला की पहल ने आत्मनिर्भरता और विकास की नई मिसाल पेश की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर रमशीला कश्यप ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी है, बल्कि पूरे गांव के लिए सुविधाओं के नए रास्ते भी खोले हैं।
एक समय माओवादी प्रभाव से प्रभावित रहा यह गांव अब शासकीय योजनाओं की बदौलत तेजी से बदल रहा है। इसी बदलाव का उदाहरण हैं रमशीला कश्यप, जिन्होंने किराना दुकान शुरू कर आज हर महीने लगभग 20 से 25 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।

वर्ष 2018 में ‘जय मां दंतेश्वरी’ स्व-सहायता समूह से जुड़कर रमशीला कश्यप ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहला कदम उठाया। उस समय गांव में केवल एक ही किराना दुकान थी, जिसके कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर मर्दापाल जाना पड़ता था।
ग्रामीणों की इस समस्या को समझते हुए रमशीला ने गांव में ही किराना दुकान खोलने का निर्णय लिया। स्व-सहायता समूह से मिले 50 हजार रुपये की सहायता से उन्होंने अपने व्यवसाय की शुरुआत की। धीरे-धीरे उन्होंने दुकान में आवश्यक वस्तुओं की संख्या बढ़ाई और अपने काम को मजबूत किया।
आज उनकी यह पहल पूरे गांव के लिए बड़ी सुविधा बन चुकी है। ग्रामीणों को अब जरूरी सामान गांव में ही आसानी से मिल जाता है, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है। वहीं, रमशीला के परिवार की आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
पहले केवल खेती पर निर्भर रहने वाला परिवार अब अतिरिक्त आय के जरिए सशक्त बन चुका है। रमशीला कश्यप की सफलता क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है। वे अब अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
रमशीला कश्यप ने इस सफलता के लिए शासन की योजनाओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की संध्याकालीन बेला में राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण...