रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 घायल हैं। कुल 36 श्रमिक इस हादसे से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर रायगढ़ के फोर्टीस हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज और अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को रायपुर के कालड़ा अस्पताल रेफर किया गया है।
राज्य स्तर पर भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन ने घटनास्थल को बैरिकेड कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव देह को एम्बुलेंस के जरिए गृहग्राम भेजने की व्यवस्था की गई है। साथ ही तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।
कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के अनुसार, घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित श्रमिकों को पूरी तरह स्वस्थ होने तक बिना उपस्थिति के वेतन देने पर सहमति बनी है। मुआवजा राशि को लेकर भी विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है।
सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की स्वीकृति दी गई है।
कंपनी प्रबंधन ने भी प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और रोजगार सहयोग, जबकि घायलों को 15 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। घायलों का इलाज पूरी तरह कंपनी के खर्च पर होगा और स्वस्थ होने तक वेतन जारी रहेगा। साथ ही काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस पूरे मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच टीम जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। रेस्क्यू कार्य में एसडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है।
मृतकों का विवरण
हादसे में छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुल 17 श्रमिकों की मौत हुई है। प्रशासन द्वारा सभी मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 6 मई 2026।छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) द्वारा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI), कानपुर के सहयोग से दुर्ग जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित बायोफ्यूल कॉम्प्लेक्स में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा)...