रायपुर, 15 अप्रैल 2026।वनधन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महिलाओं ने हर्रा वनौषधि प्रसंस्करण के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। इच्छापुर स्थित वनधन विकास केंद्र आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और महिला सशक्तिकरण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।

ट्राइफेड और जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से संचालित यह योजना स्थानीय वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान कर रही है। जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कांकेर के अंतर्गत संचालित इस केंद्र से मर्दापोटी क्लस्टर के 17 गांवों के 2137 परिवार जुड़े हुए हैं, जिनमें से 1512 परिवार लघु वनोपज संग्रहण के जरिए अपनी आजीविका चला रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा खनिज विकास निधि से मशीनरी, पैकेजिंग सामग्री और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे प्रसंस्करण केंद्र का संचालन सुचारू रूप से हो रहा है। इस केंद्र का संचालन इंदिरा वन मितान स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
केंद्र में महिलाएं हर्रा, बहेड़ा, त्रिफला, अश्वगंधा, सफेद मूसली, नीम, सतावरी और आंवला चूर्ण सहित आठ प्रकार के आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार कर रही हैं। उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मानकों के अनुसार पैकेजिंग की जाती है और समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाता है। आयुर्वेद विभाग और राज्य संघ का तकनीकी सहयोग उत्पादों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित कर रहा है।
पिछले चार वर्षों में इस केंद्र ने 75 लाख 76 हजार 375 रुपये के वनौषधि उत्पाद तैयार कर कांकेर मार्ट को आपूर्ति की है। इससे समूह की प्रत्येक सदस्य को सालाना लगभग 35 से 40 हजार रुपये तक की आय हो रही है।
समूह की महिलाओं का कहना है कि पहले वे मजदूरी पर निर्भर थीं, जिससे आय अनिश्चित रहती थी, लेकिन अब आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माण से उन्हें स्थायी आय का स्रोत मिला है। आज ये महिलाएं न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 7 जून। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर एक व्यापक जनअभियान तेजी से आकार ले रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित ‘मोर...