Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की शुरुआत…अब खुद भरें अपनी जानकारी, बचाएं समय - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की शुरुआत…अब खुद भरें अपनी जानकारी, बचाएं समय

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 को लेकर अहम अपडेट सामने आई है। राज्य में आधिकारिक गणना 1 मई से शुरू होगी, लेकिन उससे पहले नागरिकों को सुविधा देते हुए 16 अप्रैल से स्व-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब लोग अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन भर सकते हैं, जिससे बाद में घर आने वाले प्रगणकों को बार-बार जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

दो चरणों में पूरा होगा जनगणना अभियान

राज्य में जनगणना का कार्य सुनियोजित तरीके से दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिक खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज करेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में 1 मई से 30 मई के बीच प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे और निर्धारित 33 सवालों के आधार पर जानकारी एकत्र करेंगे।

 

ऑनलाइन प्रक्रिया आसान: कुछ स्टेप्स में पूरी करें जनगणना

सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए नागरिकों को निर्धारित पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और अपनी बेसिक जानकारी भरनी होगी। प्रक्रिया के दौरान राज्य का चयन, मोबाइल नंबर और जरूरी विवरण दर्ज करने के बाद ओटीपी के जरिए सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद अपने क्षेत्र और पिन कोड की जानकारी डालकर गूगल मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन तय करनी होगी।

 

इसके बाद 33 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सावधानीपूर्वक भरने होंगे। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद उसे अच्छे से जांचना जरूरी है, क्योंकि एक बार सबमिट करने के बाद उसमें बदलाव का विकल्प नहीं मिलेगा। अंत में एक 11 अंकों का एसई आईडी जारी होगा, जो भविष्य में सत्यापन के काम आएगा।

Read Also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब

 

प्रगणक आएंगे घर, केवल मिलान करेंगे जानकारी

जो लोग पहले से अपनी जानकारी ऑनलाइन भर देंगे, उनके घर जब प्रगणक पहुंचेंगे तो वे केवल दी गई जानकारी का मिलान करेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि डेटा की सटीकता भी बनी रहेगी।

 

62 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी, बड़े स्तर पर तैयारी

जनगणना को सफल बनाने के लिए राज्यभर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अमला तैनात किया गया है। करीब 62 हजार 500 अधिकारियों और कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया है। इसमें जनगणना अधिकारी, जिला स्तर के अधिकारी, चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणक और पर्यवेक्षक शामिल हैं।

 

यह अभियान पूरे राज्य के 33 जिलों, 195 नगरीय निकायों, 252 तहसीलों और लगभग 20 हजार गांवों में संचालित किया जाएगा।

 

जनगणना में भागीदारी से बनेगी विकास की सही तस्वीर

सरकार का मानना है कि सटीक जनगणना आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं की नींव तय करते हैं। ऐसे में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है, ताकि विकास की योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ सकें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *