Google Analytics Meta Pixel इंदौर से मुंबई तक सफर हुआ आसान…नई एसी सुपरफास्ट ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत - Ekhabri.com

इंदौर से मुंबई तक सफर हुआ आसान…नई एसी सुपरफास्ट ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत

Indore Mumbai Superfast Special Train: इंदौर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। दोनों शहरों को जोड़ने के लिए नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है, जो यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक सफर का विकल्प देगी।यह ट्रेन शाम 5 बजे इंदौर से रवाना होकर करीब 14 घंटे 30 मिनट में 827 किलोमीटर का सफर तय करते हुए मुंबई पहुंचेगी। पहले ही दिन एसी फर्स्ट, सेकंड और थर्ड क्लास में 65 प्रतिशत से ज्यादा सीटें बुक हो चुकी हैं, जिससे इस रूट पर भारी मांग साफ नजर आ रही है।

 

सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन, तय हुआ पूरा शेड्यूल

 

नई एसी स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन इंदौर से मंगलवार और शनिवार को चलेगी। वहीं मुंबई से यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को रवाना होगी।मुंबई से चलकर ट्रेन मंगलवार को इंदौर पहुंचेगी और उसी दिन शाम को वापस मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी। इससे यात्रियों को आने-जाने के लिए बेहतर विकल्प मिल जाएगा।

 

क्या रहेगा टाइमिंग, जानिए पूरी डिटेल

 

रेलवे इस ट्रेन का संचालन 17 कोच के साथ करेगा। इंदौर से यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी।वहीं मुंबई से रात 11 बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी।इंदौर से मुंबई के बीच ट्रेन की औसत गति 56.3 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि मुंबई से इंदौर के बीच यह लगभग 60.51 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी और सफर करीब 13 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा।

Read Also  अनुकम्पा नियुक्ति की मांग लेकर महिलाओं ने निकाली शवयात्रा

 

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, कई राज्यों को मिलेगा फायदा

 

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में उज्जैन, रतलाम, दाहोद और सूरत जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी।

 

तेजस बंद होने के बाद मिला नया विकल्प

 

इंदौर और मुंबई के बीच यह नई ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के बंद होने के बाद शुरू की गई है। 31 मार्च को तेजस ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था, जिसके बाद यात्रियों को बेहतर विकल्प की जरूरत महसूस हो रही थी।

 

अब इस नई एसी सुपरफास्ट ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को भरोसेमंद और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिल गया है।

 

इंदौर से शारजाह फ्लाइट भी फिर शुरू, इंटरनेशनल यात्रा को भी बढ़ावा

 

इंदौर से शारजाह के बीच हवाई सेवा भी दोबारा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 मई से फ्लाइट बुकिंग शुरू कर दी है।फिलहाल राउंड ट्रिप टिकट का किराया 60 से 67 हजार रुपए के बीच बताया जा रहा है। ईरान और इजराइल के बीच तनाव के चलते 27 फरवरी से यह सेवा बंद कर दी गई थी, जिसे अब हालात सामान्य होने के बाद फिर शुरू किया जा रहा है।

 

यात्रियों के लिए डबल राहत, ट्रेन और फ्लाइट दोनों विकल्प हुए मजबूत

 

नई ट्रेन और फ्लाइट सेवा के शुरू होने से इंदौर के यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे। इससे न केवल सफर आसान होगा, बल्कि समय और सुविधा दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *