Google Analytics Meta Pixel नारायणपुर के सुदूर लंका गांव तक पहुंचा प्रशासन, विकास की नई मिसाल - Ekhabri.com

नारायणपुर के सुदूर लंका गांव तक पहुंचा प्रशासन, विकास की नई मिसाल

रायपुर, 25 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में प्रशासन ने सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुदूर और दुर्गम लंका गांव तक पहुंच बनाई है। ओरछा विकासखंड के इस गांव में दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कर प्रशासन ने यह संदेश दिया है कि अब विकास की रोशनी अंतिम छोर तक पहुंच रही है।

 

जिला मुख्यालय से लगभग 130 किलोमीटर दूर इंद्रावती नदी के किनारे स्थित लंका गांव, जो पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, वहां आजादी के बाद पहली बार जिला स्तरीय प्रशासनिक शिविर आयोजित किया गया। प्रशासनिक टीम ने कठिन पहाड़ी और नदी-नालों से भरे रास्तों को पार कर ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

 

इस शिविर का प्रमुख आकर्षण ‘सुशासन एक्सप्रेस’ रही, जो वाई-फाई युक्त मोबाइल सेवा वाहन है। इस वाहन के माध्यम से ग्रामीणों को आधार कार्ड, जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र सहित 27 प्रकार के दस्तावेज मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। इससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ी। अब तक इस पहल के जरिए 17,520 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है।

 

दो दिवसीय शिविर में लंका सहित आसपास के पांच गांवों के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 242 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 179, मनरेगा जॉब कार्ड के 34, राशन कार्ड के 25 और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 18 आवेदन प्रमुख रहे।

 

Read Also  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का हुआ भव्य शुभारंभ

जिला प्रशासन के अनुसार, इस तरह के शिविरों से दूरस्थ क्षेत्रों में शासन की पहुंच मजबूत हो रही है और ग्रामीणों का विश्वास बढ़ रहा है। आगामी 29 और 30 अप्रैल को इसी प्रकार का शिविर आदनार क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जिससे आसपास के गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।

 

इस पहल को नारायणपुर जिले में सुशासन और विकास की दिशा में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जहां प्रशासन स्वयं ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *