Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 पर बड़ी खबर…लाखों छात्रों का इंतजार खत्म…खुलेगा रिजल्ट का बड़ा दरवाजा - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 पर बड़ी खबर…लाखों छात्रों का इंतजार खत्म…खुलेगा रिजल्ट का बड़ा दरवाजा

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ के लाखों छात्र आज एक बेहद अहम दिन का इंतजार कर रहे हैं। आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन से आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।

 

जैसे ही मुख्यमंत्री बटन दबाकर परिणाम जारी करेंगे, उसके तुरंत बाद वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक सक्रिय हो जाएगा और छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

 

रिजल्ट जारी होते ही ऑनलाइन खुलेंगे नंबर, मिनटों में मिलेगी मार्कशीट

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र तुरंत अपने अंक ऑनलाइन देख पाएंगे। बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा रहा है, जिससे छात्रों को एक ही समय पर बड़ा अपडेट मिलेगा।रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे, जो आगे की एडमिशन प्रक्रिया में उपयोगी होगी।

 

यहां से आसानी से चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट, पूरी प्रक्रिया समझें

छात्र अपने परिणाम देखने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं

सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

होम पेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें

अब अपने एडमिट कार्ड के अनुसार रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें

सबमिट बटन पर क्लिक करें

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं

 

छत्तीसगढ़ के 5 लाख से ज्यादा छात्रों की निगाहें परिणाम पर टिकीं

Read Also  सूने मकान का ताला तोड़कर 5 लाख रुपये से अधिक ले उड़े शातिर चोर

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं 12वीं परीक्षा में करीब 2.45 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी और अब सभी छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

पिछले साल का प्रदर्शन, इस बार बढ़ी उम्मीदें और उत्साह

पिछले वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम 7 मई को जारी किए थे। 12वीं में कुल 2,38,626 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,94,906 छात्र सफल हुए थे। उस वर्ष कुल पास प्रतिशत 81.87 प्रतिशत रहा था। कांकेर के अखिल सेन ने 12वीं में टॉप कर पूरे राज्य में नाम रोशन किया था।

 

छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास, भविष्य तय करेगा रिजल्ट

आज का दिन लाखों छात्रों के लिए निर्णायक साबित होगा। यह परिणाम न केवल उनके आगे की पढ़ाई की दिशा तय करेगा, बल्कि करियर की नई संभावनाओं के दरवाजे भी खोलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *