रायपुर, 20 मई 2025:छत्तीसगढ़ में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शिक्षा विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने कहा है कि यह प्रक्रिया शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के मानकों के अनुरूप की जा रही है, ताकि बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
शिक्षा विभाग का मानना है कि वर्ष 2008 में बने स्कूल सेटअप की अब कोई प्रासंगिकता नहीं रही। अधिनियम के मुताबिक, 60 छात्रों तक के लिए 2 शिक्षकों का प्रावधान है और 150 से अधिक छात्रों पर ही प्रधान पाठक की नियुक्ति की जाती है। इस कारण प्रधान पाठकों को भी सहायक शिक्षक के रूप में गिना जा रहा है।
बहुकक्षा शिक्षण को लेकर जताई जा रही चिंता पर विभाग ने कहा कि यह एक व्यावहारिक समाधान है। राज्य के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में औसतन दो कक्षाएं हैं और दो शिक्षकों की नियुक्ति के साथ बहुकक्षा शिक्षण की विधि को अपनाया गया है। शिक्षकों को इस दिशा में प्रशिक्षण भी दिया गया है ताकि वे एक साथ कई कक्षाओं को सुचारु रूप से पढ़ा सकें।
राज्य के लगभग 30,700 प्राथमिक विद्यालयों में से करीब 17,000 स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात 20 से भी कम है, जो दर्शाता है कि शिक्षक संख्या पर्याप्त है। 60 से कम दर्ज संख्या वाली शालाओं को लेकर फैल रही भ्रांतियों को विभाग ने सिरे से खारिज किया है। विभाग ने बताया कि इन स्कूलों में दो शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिसमें प्रधान पाठक भी एक शिक्षक माने जाएंगे।
विभाग ने दोहराया है कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य शिक्षकों की संख्या कम करना नहीं है, बल्कि उनकी तैनाती को तर्कसंगत बनाना है ताकि सभी छात्रों को समान अवसर और संसाधन मिल सकें। यह सुनिश्चित किया गया है कि कहीं भी छात्र-शिक्षक अनुपात शिक्षा के अधिकार अधिनियम के मानकों से नीचे न जाए।
शिक्षा विभाग का यह भी कहना है कि यह पहल प्राथमिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...