रायपुर, 05 मई 2026।छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्रों के विकास और कनेक्टिविटी सुधार को लेकर अहम पहल की गई है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैम्पा की नवमीं समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कैम्पा मद के अंतर्गत वन क्षेत्रों में पुल-पुलिया, सड़क और आवश्यक भवनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित और नक्सल मुक्त हुए क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि इन क्षेत्रों में शासन की पहुंच और विकास कार्यों की गति बढ़ सके।
बैठक के दौरान वर्ष 2024-25 और 2025-26 के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए 713 करोड़ 73 लाख रुपये की वार्षिक कार्ययोजना को अनुमोदित कर केंद्र सरकार को अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि कैम्पा मद का उपयोग वृक्षारोपण, बांस वनों की पुनर्स्थापना, वनों के घनत्व में वृद्धि, वन्यजीवों के आवास सुधार और भू-जल संरक्षण जैसे कार्यों में किया जा रहा है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण और वन क्षेत्रों के विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्य सचिव ने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि सभी आवश्यक कार्यों को बारिश शुरू होने से पहले समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। विशेष रूप से वनीकरण, मृदा और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा करने को कहा गया।
बैठक में वन, कृषि, वित्त, राजस्व, आवास और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहां विभिन्न विभागों के समन्वय से विकास कार्यों को गति देने पर सहमति बनी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...