Google Analytics Meta Pixel दुर्ग में किसान सम्मेलन, शुगरबीट से आय बढ़ाने पर जोर - Ekhabri.com

दुर्ग में किसान सम्मेलन, शुगरबीट से आय बढ़ाने पर जोर

रायपुर, 6 मई 2026।छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) द्वारा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI), कानपुर के सहयोग से दुर्ग जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित बायोफ्यूल कॉम्प्लेक्स में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा) जिले के गन्ना उत्पादक किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

 

कार्यक्रम में डॉ. सीमा परोहा, डॉ. लोकेश बाबर और सुमित सरकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गन्ना आधारित खेती में शुगरबीट (सफेद चुकंदर) को अंतरफसली के रूप में अपनाकर फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि करना था।

 

सम्मेलन के दौरान किसानों को शुगरबीट की खेती का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया गया। फसल निरीक्षण में शुगरबीट का औसत वजन लगभग 3.7 किलोग्राम पाया गया, जो इसकी सफल खेती की संभावनाओं को दर्शाता है। किसानों ने शुगरबीट के लिए समर्थन मूल्य तय करने और बेहतर विपणन व्यवस्था विकसित करने की मांग भी रखी।

 

सुमित सरकार ने बताया कि प्राधिकरण राज्य में बायोडीजल, बायोएथेनॉल, कंप्रेस्ड बायोगैस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ना की शुरुआती अवस्था में भूमि का पूरा उपयोग नहीं हो पाता, ऐसे में शुगरबीट जैसी अल्पकालीन फसल को साथ में उगाना किसानों के लिए लाभकारी हो सकता है।

 

डॉ. सीमा परोहा ने कहा कि गन्ना-शुगरबीट अंतरफसली खेती आय बढ़ाने का व्यावहारिक विकल्प है, जिसका सफल परीक्षण देश के कई राज्यों में किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में इसका प्रारंभिक क्रियान्वयन सकारात्मक परिणाम दे रहा है।

Read Also  युवक ने पत्नी की काट दिया गला, फोन में बात कर रही थी, तो आया गुस्सा

 

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि शुगरबीट 5 से 6 माह में तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को अतिरिक्त उत्पादन प्राप्त होता है और बायोएथेनॉल उत्पादन के लिए कच्चा माल भी उपलब्ध होता है। विशेषज्ञों ने किसानों को रोग प्रबंधन और आधुनिक खेती तकनीकों की जानकारी भी दी।

 

अंत में किसानों और अधिकारियों को सम्मान स्वरूप गमछा और टोपी प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया गया। यह पहल राज्य में जैव ऊर्जा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत 14 लोगों जिम्मेदार

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि...

रेत में दबी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

रेत खनन माफिया की गुंडागर्दी, जांच में गई टीम पर किया हमला

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *