Google Analytics Meta Pixel तीन महीने का वेतन रुका तो शिक्षक पहुंचे हाई कोर्ट, बिलासपुर डीईओ और प्रिंसिपल को जारी हुआ नोटिस - Ekhabri.com

तीन महीने का वेतन रुका तो शिक्षक पहुंचे हाई कोर्ट, बिलासपुर डीईओ और प्रिंसिपल को जारी हुआ नोटिस

Bilaspur : पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मस्तूरी के हिंदी व्याख्याता को लंबित वेतन मामले में हाई कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्राचार्य को नोटिस जारी करते हुए शिक्षक के आवेदन पर तीन सप्ताह के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। मामला चिकित्सा अवकाश और तीन महीने के रुके वेतन से जुड़ा हुआ है।

 

शिक्षक ने खुद कोर्ट में रखी अपनी बात

 

याचिकाकर्ता संजय कुमार पांडेय ने इस मामले में स्वयं अपनी पैरवी की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वे विद्यालय में हिंदी व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। पारिवारिक कारणों से उन्होंने 22 जनवरी 2025 से 3 फरवरी 2025 तक अवकाश लिया था। इसके बाद स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे समय पर ड्यूटी जॉइन नहीं कर सके।

 

उन्होंने दावा किया कि निर्धारित प्रारूप में मेडिकल अवकाश आवेदन, चिकित्सा प्रमाण पत्र और फिटनेस सर्टिफिकेट पंजीकृत डाक और स्पीड पोस्ट के जरिए स्कूल प्रबंधन को भेजे गए थे। बाद में सभी दस्तावेज स्वयं जाकर भी जमा किए गए, लेकिन अब तक आवेदन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया और फरवरी, मार्च तथा अप्रैल 2025 का वेतन रोक दिया गया।

 

सरकारी पक्ष ने कहा, आवेदन अभी विचाराधीन

 

राज्य सरकार की ओर से पेश शासकीय अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि शिक्षक द्वारा प्रस्तुत आवेदन फिलहाल संबंधित प्राधिकरण के पास विचाराधीन है। यदि आवेदन लंबित है तो उस पर नियमों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

 

हाई कोर्ट ने कहा, आवेदन पर निष्पक्ष फैसला लेना प्राधिकरण की जिम्मेदारी

Read Also  रामगढ़ महोत्सव समापन: विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प

 

मामले की सुनवाई जस्टिस P. P. Sahu की सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि किसी भी कर्मचारी द्वारा दिए गए आवेदन पर वस्तुनिष्ठ तरीके से विचार करना संबंधित प्राधिकरण की जिम्मेदारी है।

 

अदालत ने जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर और पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मस्तूरी के प्राचार्य को निर्देश दिया कि शिक्षक द्वारा दिए गए चिकित्सा अवकाश आवेदन पर नियमानुसार जल्द निर्णय लिया जाए। कोर्ट ने आदेश की प्रति मिलने से तीन सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूरी करने को कहा है।

 

छुट्टी मंजूर होने पर वेतन भुगतान के निर्देश

 

हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि शिक्षक की मेडिकल लीव स्वीकृत होती है तो उसके बाद लंबित वेतन भुगतान की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू की जाए। अदालत ने मामले में अनावश्यक देरी पर अप्रत्यक्ष रूप से नाराजगी भी जताई।

 

याचिका में ब्याज सहित वेतन और क्षतिपूर्ति की मांग

 

याचिकाकर्ता ने अपनी रिट याचिका में मांग की है कि रोके गए तीन माह के वेतन का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में समय, श्रम और आर्थिक नुकसान हुआ है, इसलिए उन्हें उचित क्षतिपूर्ति दी जाए। याचिका में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग भी की गई है।

 

इन विभागों और अधिकारियों को बनाया गया पक्षकार

 

इस मामले में छत्तीसगढ़ शासन का स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षा संचालनालय, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर और पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मस्तूरी के प्राचार्य को प्रमुख पक्षकार बनाया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *