Google Analytics Meta Pixel Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा - Ekhabri.com

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस ने उसे गुरुवार देर रात छत्रपति संभाजी नगर से हिरासत में लिया।निदा खान पर यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी थी और अब करीब 40 दिन बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकी है।

 

लगातार छापेमारी के बाद पुलिस के हाथ लगी सफलता

 

महाराष्ट्र पुलिस पिछले कई दिनों से निदा खान की तलाश में लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही थी। जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वह लगातार ठिकाने बदल रही है। इसी दौरान गुरुवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे छत्रपति संभाजी नगर से गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि निदा खान Tata Consultancy Services की नासिक यूनिट में कार्यरत थी, लेकिन मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।

 

महिला कर्मचारियों पर दबाव बनाने के आरोप

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निदा खान महिला कर्मचारियों पर धार्मिक परंपराएं अपनाने का दबाव बनाती थी। कंपनी में काम करने वाली कुछ महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन पर नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने और रोजे रखने के लिए दबाव डाला जाता था।

 

शिकायतकर्ताओं का यह भी दावा है कि निर्देश नहीं मानने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। इसी वजह से कई कर्मचारी लंबे समय तक सामने आने से डरते रहे।

Read Also  SP की गाड़ी का कटा चालान, 2000 रुपये का जुर्माना ठोका 

 

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं 6 कर्मचारी

 

पुलिस जांच में इससे पहले इसी मामले से जुड़े छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब निदा खान की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई हैं।

 

मोबाइल और डायरी की होगी जांच

 

पुलिस आज निदा खान को कोर्ट में पेश कर सकती है और रिमांड की मांग कर सकती है। जांच एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, दस्तावेज और निजी डायरी बरामद करना चाहती हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे किसी तरह की बाहरी फंडिंग मिल रही थी या नहीं।इसके साथ ही जांच इस दिशा में भी बढ़ाई जा रही है कि क्या उसका संबंध मालेगांव और मलेशिया से जुड़े किसी बड़े धर्मांतरण नेटवर्क से था। फिलहाल पुलिस कई पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *