Google Analytics Meta Pixel गर्मी में पानी की किल्लत पर सख्त एक्शन: सरकार ने निकायों को दिया अलर्ट, एक हफ्ते में सुधार जरूरी - Ekhabri.com

गर्मी में पानी की किल्लत पर सख्त एक्शन: सरकार ने निकायों को दिया अलर्ट, एक हफ्ते में सुधार जरूरी

रायपुर: बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल संकट को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी शहरी निकायों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। नगर निगमों के आयुक्तों और नगर पालिका तथा नगर पंचायतों के मुख्य अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है कि जल आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी जल स्रोतों जैसे हैंडपंप, बोरवेल और अन्य प्रणालियों की एक सप्ताह के भीतर जांच कर आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित करनी होगी।

 

लीकेज और खराब पाइपलाइन पर तुरंत कार्रवाई, गंदे पानी से बचाव जरूरी

 

विभाग ने पाइपलाइन में हो रहे लीकेज और टूट फूट को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नालियों से गुजरने वाली पाइपलाइन और घरों के कनेक्शन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने को कहा गया है, ताकि दूषित पानी की समस्या न हो।

 

डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद बढ़ी सख्ती, गर्मी में पानी की सप्लाई रहे लगातार

 

उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव द्वारा हाल ही में समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद विभाग ने ऐसे इलाकों को चिन्हित करने को कहा है जहां हर साल जल स्तर गिरता है, और वहां वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

हर निकाय में तय हुआ जिम्मेदार अधिकारी, रोज होगी शिकायतों की समीक्षा

 

पेयजल संकट के समाधान के लिए नगर निगमों में आयुक्त और अन्य निकायों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन्हें रोजाना शिकायतों की समीक्षा कर समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करना होगा। सभी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर उनकी मॉनिटरिंग भी अनिवार्य की गई है।

Read Also  9वी -11वी की तिमाही परीक्षा 26 से

 

पानी की गुणवत्ता पर फोकस, क्लोरीन टेस्ट से लेकर टैंकों की सफाई तक निर्देश

 

स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हैंडपंप और जल स्रोतों में ब्लीचिंग पाउडर और सोडियम हाइपोक्लोराइट का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है। क्लोरीन स्तर की नियमित जांच, ओवरहेड टैंक की सफाई और जल शोधन संयंत्रों की देखरेख पर भी विशेष जोर दिया गया है।

 

बस स्टैंड और बाजारों में खुलेंगे प्याऊ, सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग

 

भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्याऊ घर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने और सामाजिक संस्थाओं तथा एनजीओ से सहयोग लेने को भी कहा गया है।

 

15 दिन में पूरी हों अधूरी योजनाएं, हर घर तक पहुंचे पानी का लाभ

 

विभाग ने 15वें वित्त आयोग और अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत जल परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जो योजनाएं अंतिम चरण में हैं, उन्हें 15 दिनों के भीतर पूरा कर पेयजल आपूर्ति शुरू करने को कहा गया है।

 

पशुधन के लिए भी पानी की व्यवस्था, तालाबों में भराव के निर्देश

 

केवल नागरिकों ही नहीं बल्कि पशुधन के लिए भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इसके लिए जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ समन्वय कर तालाबों में जल भराव की व्यवस्था करने को कहा गया है।

 

भूजल बढ़ाने पर फोकस, हर बोरवेल के पास बनेगा रिचार्ज सिस्टम

 

जल स्तर को बनाए रखने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग और रिचार्ज पिट को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कर रिपोर्ट भेजना भी जरूरी किया गया है।

Read Also  भाजपा मीडिया टीवी पैनलिस्ट की घोषणा, देखिए सूची

 

जन जागरूकता से बदलेगी तस्वीर, हर वार्ड में चलेगा अभियान

 

जल संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से प्रचार करने को कहा गया है। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिक समूहों के साथ मिलकर हर वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *