रायपुर, 14 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। जिन इलाकों में कभी एम्बुलेंस पहुंचना भी मुश्किल था, वहां अब डॉक्टर और स्वास्थ्य टीमें नियमित रूप से पहुंचकर लोगों का इलाज कर रही हैं।
नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में हो रहे तेज बदलावों की विस्तृत जानकारी दी। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
बैठक में ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ को लेकर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। स्वास्थ्य टीमें पैदल गांवों तक पहुंचकर लोगों की जांच कर रही हैं और गंभीर बीमारियों का समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।
एक महीने में 21.86 लाख से अधिक जांच
अभियान के तहत केवल एक महीने में 21.86 लाख से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। सभी का डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल तैयार किया गया है और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च अस्पतालों में रेफर किया गया है।
सुरक्षा शिविर बन रहे जन सुविधा केंद्र
बस्तर में पुराने सुरक्षा शिविरों को अब “जन सुविधा केंद्र” के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीणों को अब बुनियादी सुविधाओं के लिए दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ रहा।
दूरस्थ इलाकों में पहुंच रहा इलाज
मुख्यमंत्री ने बताया कि सुकमा जैसे अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में भी गंभीर मरीजों को सैकड़ों किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाकर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जो बदलाव की बड़ी मिसाल है।
बस्तर के लिए तैयार विकास रोडमैप
राज्य सरकार ने बस्तर के लिए एक व्यापक विकास रोडमैप तैयार किया है, जिसमें सड़क, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और निवेश पर विशेष ध्यान दिया गया है।
जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत, डायल-112 की आधुनिक सेवाएं और विभिन्न योजनाओं का विस्तार बस्तर के विकास को नई दिशा दे रहे हैं।
गृहमंत्री का संभावित दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका 18 और 19 मई को बस्तर दौरा संभावित है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...