नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया. पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि CNG के दाम में ₹2 की बढ़ोतरी हुई है. ये करीब चार साल बाद ईंधन की कीमतों में यह पहली बड़ी बढ़ोतरी है.
यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर असर बना हुआ है. यह दुनिया का बेहद अहम समुद्री रास्ता है, जहां से ग्लोबल तेल और गैस सप्लाई का करीब 20% हिस्सा गुजरता है. युद्ध की वजह से पूरी दुनिया के फ्यूल मार्केट में दबाव बढ़ा है और कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है.
कीमत में हुई इतनी बढ़ौतरी
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल ₹108.74 और डीजल ₹95.13 प्रति लीटर दर्ज किया गया है.
मुंबई में पेट्रोल ₹106.68 और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर हो गया है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल ₹103.67 और डीजल ₹95.25 प्रति लीटर पहुंच गया है. सभी बड़े शहरों में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन ऑयल (IOCL) के डायरेक्टर (रिफाइनरीज) अरविंद कुमार ने कहा कि यह बढ़ोतरी बहुत कम है, जबकि तेल कंपनियों पर काफी दबाव बना हुआ है. ANI के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल समूह की कंपनियां और रिफाइनरीज 100% से ज्यादा क्षमता के साथ लगातार काम कर रही हैं, ताकि देश में किसी तरह का ईंधन संकट या पेट्रोल पंपों पर कमी की स्थिति पैदा न हो.
कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया गया है. पार्टी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल ₹3-₹3 प्रति लीटर और CNG ₹2 महंगी कर दी गई है. कांग्रेस ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा, चुनाव खत्म, अब शुरू हुई मोदी सरकार की वसूली.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...
By User 6 /
July 10, 2026 /
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...