रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अपना असर दिखा रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालत ऐसी है कि बाहर निकलना मुश्किल है। ऐसे में मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को घरो में रहने की अपील की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माना (रायपुर) में 45.7 डिग्री, मुंगेली में 45.4 डिग्री, दुर्ग में 45.2 डिग्री तथा रायपुर और बिलासपुर में 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तापमान 44 डिग्री के आसपास बना रहा। सक्ती, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, गरियाबंद और महासमुंद समेत कई जिलों में लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ा।
पानी और तरल पदार्थ का करे सेवन गर्मी के बीच में स्वास्थ्य विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रही है। गर्मी से बचने के लिए और रुपए प्रकोप से खुद को दूर रखने के लिए पानी पीने कि सलाह की दी जा रही है। इसके साथ ही नींबू पानी छाछ दही और तरल पदार्थ का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है। हीट वेव के दौरान लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही बूढ़े और बच्चों को सावधान रहने की अपील की गई है।










