Google Analytics Meta Pixel अवैध शराब परिवहन पर सख्ती, सीमाओं पर विशेष अभियान शुरू - Ekhabri.com

अवैध शराब परिवहन पर सख्ती, सीमाओं पर विशेष अभियान शुरू

रायपुर, 27 मई 2026।प्रदेश में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन में आबकारी आयुक्त कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी महीनों के लिए जिलेवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए ठोस रणनीति अपनाने, दुकानवार समीक्षा करने और अनुशासन के साथ कार्य निष्पादन पर जोर दिया गया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अंतरराज्यीय सीमाओं से आने वाली अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए जांच चौकियों पर विशेष अभियान चलाया जाए और सीसीटीवी निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए।

 

उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध शराब परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ऐसे मामलों में समझौता न करे। विभाग को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

 

मंत्री ने मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप स्टॉक उपलब्ध रखने, निर्धारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित करने और दुकानों में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दुकानों में मदिरा को नियमानुसार रेट सूची के साथ प्रदर्शित किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सके।

 

राजस्व लक्ष्य की समीक्षा करते हुए मंत्री ने लक्ष्य प्राप्त कर चुके जिलों को कार्य जारी रखने और पिछड़े जिलों को कारणों की समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। साथ ही, शराब में मिलावट रोकने के लिए आकस्मिक निरीक्षण बढ़ाने और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल हटाने और ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।

Read Also  हरियाणा में पूरन कुमार आत्महत्या प्रकरण: रोहतक के एसपी हटाए, डीजीपी पर निर्णय टला

 

बैठक में बार, क्लब, होटल और ढाबों में अवैध शराब बिक्री पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस विभाग के सहयोग से अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने की बात कही गई। इसके अलावा कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए दुकानों में अलग काउंटर स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *