रायपुर, 28 मई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रही 10 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का जायजा लेते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने मौके पर मौजूद वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न सड़कों और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक कार्य के अलग-अलग चरणों के लिए समय-सीमा तय की जाए और रोजाना मॉनिटरिंग की जाए। ठेकेदारों के साथ समन्वय बनाकर काम को गति देने पर भी जोर दिया गया। साथ ही निविदा स्वीकृति के एक माह के भीतर कार्य प्रारंभ करना अनिवार्य बताया गया।
सचिव बंसल ने कहा कि विभाग के सभी कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कोनी-मोपका बायपास, जयरामनगर रेलवे ओवरब्रिज, जयरामनगर-सीपत रोड बायपास, उच्च न्यायालय ऑडिटोरियम, नए जेल भवन और बोदरी स्थित विश्राम भवन सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की जानकारी भी ली गई।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों को साफ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। डिवाइडर की दीवारों और ग्रिल्स के रंग-रोगन कराने के साथ ही शहर की सड़कों को आकर्षक बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...