Google Analytics Meta Pixel बस्तर में चार दशक सेवा पर गोडबोले दंपति की सराहना - Ekhabri.com

बस्तर में चार दशक सेवा पर गोडबोले दंपति की सराहना

रायपुर, 29 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी दंपति डॉ. सुनीता गोडबोले और डॉ. रामचंद्र गोडबोले से अपने निवास कार्यालय में आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर और जनजातीय समाज के बीच चार दशकों से अधिक समय से किए जा रहे उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे मानवता की असाधारण मिसाल बताया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोडबोले दंपति का पद्मश्री सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर व जनजातीय समाज के सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की जो मिसाल इस दंपति ने प्रस्तुत की है, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

मुलाकात के दौरान गोडबोले दंपति ने बताया कि उन्हें बस्तर और वहां के लोगों से गहरा लगाव है। वे गोंडी और हल्बी भाषाओं में संवाद कर स्थानीय लोगों से जुड़ते हैं और अब बस्तर को छोड़ने का विचार भी नहीं करते। मुख्यमंत्री ने इस भावना को बस्तर की संस्कृति और जनजातीय समाज के प्रति उनके गहरे समर्पण का प्रतीक बताया।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोडबोले दंपति ने कुपोषण, टीबी, मलेरिया, पीलिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा और नशामुक्ति जैसे विषयों पर भी उल्लेखनीय कार्य किया है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद के कठिन दौर में भी इस दंपति ने सेवा का मार्ग नहीं छोड़ा और जनजातीय समाज के बीच लगातार कार्य करते रहे। यह उनके अटूट समर्पण और साहस का प्रमाण है।

 

Read Also  Big News : 14 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र ,होंगी सिर्फ 5 बैठकें

मुख्यमंत्री ने बस्तर में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास और विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है। सुरक्षा कैंपों को “सेवा डेरा” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

उन्होंने “नियद नेल्ला नार” योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर में सुरक्षा, विकास और विश्वास का नया वातावरण तैयार हो रहा है, जो सतत प्रयासों का परिणाम है।

 

चर्चा के दौरान गोडबोले दंपति ने संत गहिरा गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से अपने जुड़ाव की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनकी सेवा भावना राज्य में सामाजिक जागरूकता को और मजबूत करेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

Twisha Sharma Case: भोपाल में आज होगा ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम, दिल्ली AIIMS की टीम करेगी जांच

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
Twisha Sharma case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल AIIMS में किया जाएगा। इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *