Google Analytics Meta Pixel रायपुर : सुशासन तिहार में त्वरित समाधान का उदाहरण: अभिषेक यादव का 10 मिनट में बना राशन कार्ड - Ekhabri.com

रायपुर : सुशासन तिहार में त्वरित समाधान का उदाहरण: अभिषेक यादव का 10 मिनट में बना राशन कार्ड

मलगवां के हितग्राही को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

  रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने और उन्हें अनावश्यक कार्यालयी प्रक्रियाओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम मलगवां निवासी अभिषेक यादव इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं, जिनका राशन कार्ड मात्र 10 मिनट में बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।

राशन कार्ड के अभाव में नहीं मिल पा रहा था योजना का लाभ

अभिषेक यादव लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थे। राशन कार्ड नहीं होने के कारण उनका परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न और अन्य सुविधाओं से वंचित था। कई बार प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

समाधान शिविर में मिली त्वरित राहत

गांव में आयोजित सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में अभिषेक यादव ने अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया और महज 10 मिनट के भीतर राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कर दी। साथ ही उनके बच्चे का नाम भी राशन कार्ड में दर्ज कर दिया गया।

हितग्राही ने जताई खुशी और आभार

Read Also  द्वितीय चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी...पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद अभिषेक यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्या का समाधान इतनी तेजी से होगा, इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को नियमित रूप से खाद्यान्न का लाभ मिलेगा और राशन कार्ड से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण आम लोगों को बिना भटके उनकी समस्याओं का समाधान मिल रहा है।

गांव-गांव तक पहुंच रहा सुशासन

राज्य सरकार की सुशासन तिहार पहल शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने का सशक्त माध्यम बन रही है। समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रहा है। अभिषेक यादव जैसे अनेक हितग्राहियों की संतुष्टि इस अभियान की सफलता को दर्शाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *