Google Analytics Meta Pixel बरगद तले मुख्यमंत्री की चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद - Ekhabri.com

बरगद तले मुख्यमंत्री की चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद

रायपुर, 6 जून 2026।सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में पहुंचकर चतुर्भुज तालाब के पास विशाल बरगद के पेड़ की छांव में जनचौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं, सुझाव लिए और शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत का फीडबैक प्राप्त किया।

 

खुले वातावरण में आयोजित इस चौपाल में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल योजनाओं की समीक्षा नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ग्रामीणों से ली।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही अत्याधुनिक सीएम हेल्पलाइन शुरू की जाएगी, जिससे नागरिक टोल फ्री नंबर, ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकेंगे। शिकायतों का समयबद्ध निराकरण होगा और लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने जानकारी दी कि महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई है, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के जरिए बिजली खर्च कम करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

मुख्यमंत्री ने श्री रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा का अवसर दिया जा रहा है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

Read Also  सुशासन तिहार चौपाल में महिला की समस्या का त्वरित समाधान

 

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने ठठारी में बैंक शाखा खोलने, चतुर्भुज विष्णु मंदिर के पास आरती घाट निर्माण, सड़क निर्माण कार्य और ठठारी को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि सुशासन का अर्थ शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता को मजबूत करना है। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

मुख्यमंत्री के आगमन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। बरगद की छांव में आयोजित यह चौपाल ग्रामीणों के लिए एक यादगार अवसर बन गई, जहां उन्हें अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का मौका मिला।

 

इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *