Google Analytics Meta Pixel रेशम और हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा, आय बढ़ाने बड़ी योजना - Ekhabri.com

रेशम और हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा, आय बढ़ाने बड़ी योजना

रायपुर, 12 जून 2026।केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा, जिससे बुनकरों, शिल्पियों और कारीगरों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

 

मंत्री ने विशेष रूप से डिजाइन विकास और नियमित प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक डिजाइन और नवाचार से उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होगा और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इससे कारीगरों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और कुटीर उद्योग से जुड़े उद्यमियों की वार्षिक आय 5 लाख रुपये तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही, हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को निर्यात एजेंसियों से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच दिलाने पर भी जोर दिया गया।

 

रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मंत्री ने मिश्रित खेती को अपनाने की सलाह दी, जिसमें रेशम पौधों के साथ फ्लोरीकल्चर और सब्जी उत्पादन शामिल हो। इससे कृमिपालकों और किसानों की अतिरिक्त आय सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

इसके अलावा, वस्त्र निर्माण में प्राकृतिक रंगों के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया। हल्दी, कत्था, मेहंदी और फूलों से तैयार रंगों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की बात कही गई, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ उत्पादों की मांग भी बढ़ेगी।

 

बैठक में सिल्क और कॉटन उत्पादों में अन्य प्राकृतिक रेशों के उपयोग से नए उत्पाद विकसित करने और बाजार विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के सहयोग से आधुनिक डिजाइन और नवाचार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।

Read Also  रायगढ़ गैंगरेप मामले में फरार आरोपी की मौत ! ओडिशा के खेत में मिली लाश

 

इस दौरान खादी, ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प और रेशम क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *