Google Analytics Meta Pixel जब संकरी गली में नहीं जा पाई कार तो मंत्री डॉ. डहरिया स्कूटी चलाते पंहुचें लोगों के द्वार - Ekhabri.com

जब संकरी गली में नहीं जा पाई कार तो मंत्री डॉ. डहरिया स्कूटी चलाते पंहुचें लोगों के द्वार

जब संकरी गली में नहीं जा पाई कार तो मंत्री डॉ. डहरिया स्कूटी चलाते पंहुचें लोगों के द्वार
नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
रायपुर। वैसे तो अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग में नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आए दिन विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और लोगों के सुख-दुख वाले कार्यक्रमों में शिरकत करते रहते हैं। ऐसा कोई सप्ताह नहीं रहता, जिसमें उनका क्षेत्र में भ्रमण और कार्यक्रम न हो। भले ही भारी व्यस्तता हो, समय कम हो, रात ज्यादा हो जाए, वे किसी की परवाह न करते हुए हर दूसरे, तीसरे दिन अपने आरंग विधानसभा के किसी न किसी गांव में किसी न किसी के घर और कार्यक्रम में पहुंच ही जाते हैं। आरंग के कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम करते हैं। अपने क्षेत्र के लोगों से मिल रहे प्यार और स्नेह का नतीजा है कि वे लोगों को सौगात देना भी नहीं भूलते। मंत्री डॉ. डहरिया इस क्षेत्र में अक्सर कार में आते-जाते दिखते हैं, लेकिन आज जब क्षेत्र के लोगों ने मंत्री डॉ. डहरिया को कार की जगह स्कूटी चलाते हुए सादगी के साथ अपने घरों के सामने चलते हुए देखा तो सभी आश्चर्य चकित थे। अचानक से स्कूटी में चलते हुए अपने क्षेत्र के विधायक को पाकर लोगों ने उनकी खूब प्रशंसा की और कहा कि मंत्री हो तो शिवकुमार डहरिया जैसे। गौरतलब है कि मंत्री की पहल से आरंग विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
आरंग क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया
रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के विधायक और प्रदेश क नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने आरंग क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गौरव पथ सहित अन्य कई विकास कार्यों का अवलोकन तो उन्होंने कार से ही किया, लेकिन नगर पालिका परिषद के ऐसे कई इलाके हैं, जिसमें कार का जा पाना संभव नहीं है। रामू पान ठेला से अग्रसेन चौक होते हुए उन्हें जब अन्य कुछ गलियों में होकर कांक्रीटीकरण और निर्माण कार्य आदि को पास से निहारना था और एक कार्यक्रम में जाना था तो उसके वाहन चालक ने संकरी गलियों को देखकर अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी। इस बीच मंत्री डॉ. डहरिया कार से उतरे और कुछ दूर पैदल ही चलने लगे, वे कुछ कदम पैदल ही चले थे कि क्षेत्र के कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल तक दूरी होने की जानकारी देते हुए अपने साथ बाइक में चलने का आग्रह किया।
मंत्री जी मुस्कुराए और युवक से मांगी स्कूटी
मंत्री जी मुस्कुराए और पास ही एक पुरानी स्कूटी में सवार युवक से उनकी स्कूटी मांगी और अपने साथ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर को पीछे बैठाकर बोले। आज आप मेरे साथ बैठिए, आपका काम देखते हुए चलते हैं। वे संकरी गलियों में स्कूटी चलाने लगे। शाम ढ़लने का वक्त था, ऐसे में मुहल्ले की गलियों में बाहर बैठे अनेक लोगों ने मंत्री को स्कूटी में देखकर अभिवादन किया। मंत्री डॉ. डहरिया मुस्कुराते हुए चलते रहे और आरंग क्षेत्र की बस्तियों में घरों के आसपास की समस्याओं से स्कूटी में चलते हुए रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने वार्ड 12रामू पान ठेला से वार्ड 13 होते हुए वार्ड 9 पहुँचे। उन्होंने स्वच्छता, कांक्रीटीकरण, सामुदायिक भवन, लाइट, जिम सहित अन्य कार्यों का भी आंकलन किया और इसके बाद वे एक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने पार्षद, एल्डरमैन और जनप्रतिनिधियों के साथ नगर के विकास को लेकर चर्चा की और देर रात्रि तक आमनागरिकों से मिलते रहें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...