रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को जल्द ही एक बड़ी खेल सौगात मिलने जा रही है। जिले में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय जिला क्रीड़ांगन समिति की बैठक में लिया गया।
बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और कलेक्टर सह समिति अध्यक्ष अभिजीत सिंह की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर के पुनर्विकास को मंजूरी दी गई। प्रस्ताव के तहत इसी परिसर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
*BCCI को 33 वर्षों के लिए दी जाएगी लीज*
प्रस्ताव के अनुसार, बैडमिंटन कोर्ट की जमीन को छोड़कर शेष भूमि छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के माध्यम से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को 33 वर्षों की लीज पर दी जाएगी। इस संबंध में अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा।
*जर्जर भवनों को हटाकर बनेगा नया ढांचा*
पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम और मानस भवन की जर्जर इमारतों को ढहाकर नई खेल संरचना विकसित की जाएगी। परिसर में मौजूद दुकानों को अनुबंध की शर्तों के अनुसार एक महीने का नोटिस देकर खाली कराया जाएगा और सुरक्षा निधि का भुगतान नियमानुसार किया जाएगा।
*प्रशासनिक और वित्तीय जिम्मेदारियां तय*
स्टेडियम निर्माण के लिए जिला कोषालय अधिकारी को समिति का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो निर्माण और समन्वय से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।
*बैडमिंटन कोर्ट का होगा विस्तार*
डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) से निर्मित आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट को अब जिला क्रीड़ांगन समिति को सौंपा जाएगा, जिससे खेल गतिविधियों का विस्तार किया जा सके।
*दुर्ग बनेगा नया स्पोर्ट्स हब*
इस फैसले पर खुशी जताते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से दुर्ग छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख खेल केंद्रों में शामिल होगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं अपने ही शहर में मिल सकेंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...