Google Analytics Meta Pixel राणा दग्गुबाती ने गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज संग रचाई सगाई - Ekhabri.com

राणा दग्गुबाती ने गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज संग रचाई सगाई

अभिनेता राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने लॉकडाउन के बीच अपनी लेडी लव यानी मिहिका बजाज के साथ परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है। 35 वर्षीय सुंदर हंक ने विशेष कार्यक्रम से जुड़ी कुछ तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते आग की तरह फैल गईं। ऐसे में जब पूरी दुनिया अभिनेता को उनके इस बड़े अवसर पर बधाई देने में लगी हुई थी तो हमारा ध्यान लवबर्ड्स की सादगी ने चुरा लिया।

जी हां, अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जितने वाले राणा दग्गुबाती ने आज अपने स्टाइलिश अवतार से हमें मंत्रमुग्ध कर दिया। यही नहीं, उनकी दुल्हनिया भी उनसे एक कदम आगे निकली, जिनकी सिम्पलिसिटी और खूबसूरती इस समय चर्चा का विषय बन रही है। सबसे पहले बात करें सगाई की तस्वीरों की, तो सबकी नजरें सिर्फ और सिर्फ होने वाली दुल्हन पर थीं, जिनके ट्रेडिशनल अंदाज को देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे।

अपनी सगाई के मौके पर मिहिका ने फ्लेमिंगो एंड फ्रेंच रोज रंग की जरी एम्ब्रोडरी वाली 3D साड़ी को चुना था। यह एक कांजीवरम साड़ी थी,जिसके सॉफ्ट टेक्सचर, ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स और इस पर बने ट्रेडिशनल मोटिफ्स इसकी सुंदरता को बढ़ाने में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे।

ज़री वर्क वाला रूबी ब्लाउज और टेंपल गोल्डन बॉर्डर पल्लू वाली यह साड़ी खास मौके के लिए एकदम परफेक्ट हैं। वहीं, बात करें उनके ओवरऑल लुक की तो मिनिमल मेकअप के साथ स्मोकी आईज और खुले बाल और गले में Bib Necklace उनके इस लुक में चार चांद लगाते दिखे।

Read Also  अभिनेता सोनू सूद का मुंबई की लोकल ट्रेन का पास इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

वहीं, बात करें राणा दग्गुबाती की तो ऑफ वाइट शर्ट और धोती में हर बार की तरह काफी हैंडसम के लग रहे थे। दरअसल, राणा साउथ इंडस्ट्री से वास्ता रखते हैं ऐसे में उन्होंने अपने खास दिन के वाइट शर्ट और धोती को चुना, जो दक्षिण भारत एक पारंपरिक वस्त्र है। हम जब भी धोती की बात करते हैं तो लोगों के दिमाग में प्लीट्स वाली धोती का फोटो आ जाता है। हालांकि, साउथ इंडिया में पहनी जाने वाली वेस्टी को भी धोती के नाम से जाना जाता है। जिसे रैपिंग तरीके से पहना जाता है, जिसमें किसी तरह की कोई प्लीट्स नहीं होती हैं।

खैर, जो भी हो हम तो राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज के इस अवतार को देखकर उन पर फ़िदा हो गए, वैसे आपका दोनों के लुक को देखकर क्या कहना है हमें जरूर बताएं। 
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *