शासकीय स्कूल की छात्रा ने राष्ट्रीय मंचों पर दिखाई प्रतिभा, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य
रायपुर, 20 जून 2026/ रायपुर की बेटी कु. नंदनी निर्मलकर ने यह साबित कर दिया है कि सपनों को उड़ान देने के लिए बड़े संसाधनों नहीं, बल्कि बड़े हौसलों की जरूरत होती है। 12वीं कक्षा में अध्ययनरत नंदनी ने योगासन प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण पदक अर्जित किए हैं और आज वे जिले की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
नंदनी का सफर एक साधारण छात्रा से राष्ट्रीय स्तर की योग खिलाड़ी बनने तक का है। शासकीय जे आर दानी विद्यालय, रायपुर में पढ़ाई करते हुए उन्होंने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाया और कठिन अभ्यास, अनुशासन तथा समर्पण के बल पर एक के बाद एक सफलताएं हासिल कीं। वर्ष 2021 से लेकर 2025-26 तक उन्होंने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वर्णिम उपलब्धियां अपने नाम कीं।
खेलो इंडिया, योगासन भारत, एसजीएफआई, योगा ओलंपियाड और वेस्ट ज़ोन नेशनल योगासन प्रतियोगिता जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर उनका प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है। हर पदक उनकी मेहनत, संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति की कहानी कहता है।
नंदनी अपनी सफलता का श्रेय जिला प्रशासन, अपने योग गुरु डॉ. छगनलाल सोनवानी, योग प्रशिक्षक सूर्य कुमार तथा प्राचार्य डॉ. हितेष दिवान को देती हैं। उनका मानना है कि सही दिशा और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नंदनी का संदेश भी उतना ही प्रेरणादायक है। वे कहती हैं कि योग केवल प्रतियोगिता जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने का आधार है। उनका सपना है कि भविष्य में योग को ओलंपिक मंच तक पहुंचाने की दिशा में योगदान दें और देश, प्रदेश तथा रायपुर जिले का नाम विश्व स्तर पर रोशन करें।
नंदिनी के 14 स्वर्ण पदकों की यह उपलब्धि केवल एक खिलाड़ी की सफलता नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को सच करने का साहस रखते हैं। नंदनी की कहती ही कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को योग करने के लिए प्रेरित कर रहे ही ताकि आज के साथ कल भी स्वस्थ रहे। मैं भी सभी को अपने शरीर के लिए कुछ समय देने का आग्रह करती हूं ताकि बढ़ती उम्र के भी हम आरोग्य रहें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 19, 2026 /
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...