रायपुर।भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 24 जून बुधवार को पार्टी मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में सुबह 10 बजे बुलाई गई है. बैठक में प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव के अलावा करीब तीन दर्जन नेताओं के इस बैठक में शामिल होने का अनुमान है. इस बैठक में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी. पिछले दिनों विभिन्न कार्यक्रमों के लिए चार अलग-अलग समितियों का गठन किया है. इन समितियों का कार्यक्रम 23 जून से प्रारंभ हो रहा है. 24 जून को ही प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्षों की बैठक भी बुलाई गई है. खबर है कि इस बैठक में भाजपा आईटी सेल द्वारा जिलाध्यक्षों को डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे आने वाले समय में अपने मंडल और बूथ स्तर पर समितियों का गठन कर प्राथमिक सदस्यों को प्रशिक्षित कर सकें. मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा आज आपको बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे के लिए रवाना होंगे. इससे पहले वह आज सुबह 10:15 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती के माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से 2:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे.










