रायपुर, 29 जून 2026।सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस पर संस्कृति, साहित्य और लोककला का भव्य संगम देखने को मिला। महोत्सव में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नई दिल्ली से आए ख्याति प्राप्त कलाकारों ने भगवान राम के जीवन प्रसंगों पर आधारित भव्य रामलीला का मंचन किया। प्रभावशाली अभिनय, आकर्षक वेशभूषा, सजीव संवाद और भव्य मंच सज्जा ने दर्शकों को त्रेतायुग की अनुभूति कराई। राम के आदर्श जीवन, त्याग, धर्म और कर्तव्यपरायणता को कलाकारों ने सशक्त तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, उदयपुर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘जटायु मोक्ष’ नृत्य-नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बालिकाओं ने अपने संवेदनशील अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा, सुमधुर संगीत और उत्कृष्ट मंचन ने इस प्रस्तुति को अत्यंत प्रभावशाली बना दिया। दर्शकों की आंखें नम हो गईं और सभागार देर तक तालियों से गूंजता रहा।
महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतिष्ठित कवियों ने ओज, वीर, श्रृंगार, हास्य-व्यंग्य और समसामयिक विषयों पर आधारित रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया। राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सरोकार और भारतीय संस्कृति पर आधारित कविताओं ने श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया, वहीं हास्य-व्यंग्य ने माहौल को आनंदमय बना दिया।
इसके अलावा सरगुजिहा लोकनृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत और स्वागत गीत जैसी प्रस्तुतियों ने महोत्सव की भव्यता को और बढ़ाया। स्थानीय कलाकारों ने अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का शानदार प्रदर्शन किया।
रामगढ़ महोत्सव का उद्देश्य सरगुजा की ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विरासत और साहित्यिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। साथ ही यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। महोत्सव के प्रथम दिवस की सफलता ने इस उद्देश्य को सार्थक रूप से प्रस्तुत किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...