रायपुर, 3 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई गति देते हुए रायगढ़ जिले को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से 35.77 करोड़ रुपये के 13 महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन विकास परियोजनाओं का लाभ धरमजयगढ़, लैलूंगा, घरघोड़ा और तमनार विकासखंडों को मिलेगा, जहां शिक्षा, कौशल विकास, कृषि अधोसंरचना और ग्रामीण सड़कों को मजबूत किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों और ग्रामीण परिवारों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
*ग्रामीण शिक्षा को मिलेगा आधुनिक आधार*
ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के लिए चारों विकासखंडों में पुस्तकालय भवनों के निर्माण हेतु 6.39 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन आधुनिक पुस्तकालयों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
*आईटीआई उन्नयन से बढ़ेगा रोजगार कौशल*
युवाओं के तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई घरघोड़ा के जीर्णोद्धार हेतु 1.56 करोड़ रुपये तथा आईटीआई धरमजयगढ़ के उन्नयन के लिए 82.86 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
*कृषि अधोसंरचना को मिलेगा नया बल*
तमनार क्षेत्र में किसानों को मजबूत बाजार सुविधा देने के लिए व्यावसायिक परिसर और बाजार शेड यार्ड के निर्माण हेतु करीब 2.27 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे कृषि उत्पादों के भंडारण और विपणन में सुविधा मिलेगी।
**ग्रामीण सड़कों के लिए 24.73 करोड़ की स्वीकृति**
आठ प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए 24.73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक पहुंच बेहतर होगी।
इन सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के माध्यम से किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी कार्य 365 दिनों के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...