रायपुर, 3 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में ‘सहकार संकल्प दौड़’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारिता केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है। इसके माध्यम से किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में सहकारिता विभाग ने पिछले ढाई वर्षों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
मंत्री ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) को मजबूत किया जा रहा है, किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है और बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके साथ ही युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ा जा रहा है।
इस वर्ष दौड़ का थीम “सहकारिता की भावना के साथ, एक कदम समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर” रखा गया, जिसका उद्देश्य सहयोग, एकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना था।
सहकार संकल्प दौड़ सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव से शुरू हुई, जिसमें प्रदेशभर से युवा, विद्यार्थी, किसान, महिला समूहों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में ओंकार वर्मा ने प्रथम, करण साहू ने द्वितीय और खेमराज सोनकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में मीरा साहू प्रथम, पूर्णिमा साहू द्वितीय और शिबू वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को क्रमशः 5000, 3000 और 2000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
मंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सहकारिता, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता का जन-जागरूकता अभियान है। इसका उद्देश्य “सहकारिता से समृद्धि” और “स्वस्थ समाज, समृद्ध प्रदेश” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, बैंक अधिकारी, संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। विभाग ने प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही सहकारिता आंदोलन को और मजबूती मिलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...