रायपुर, 03 जुलाई 2026।रायपुर जिले की रेंगाखार तहसील के ग्राम भीमभौरी में अवैध वृक्ष कटाई और लकड़ी तस्करी के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी और त्वरित कार्रवाई की है। राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए लकड़ी से भरा एक ट्रक और एक क्रेन जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार प्रेमनारायण साहू को गांव में अवैध रूप से आम के पेड़ों की कटाई की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही वे राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान खसरा नंबर 108 में 12 आम के पेड़ कटे हुए पाए गए। मौके पर लकड़ी को परिवहन के लिए तैयार किया जा रहा था।
*फर्जी वन मुहर का खुलासा*
निरीक्षण के दौरान लकड़ी पर वन विभाग की मुहर लगी हुई दिखाई दी। संदेह होने पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर भूपेंद्र कुमार द्वारा जांच में यह मुहर फर्जी पाई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अवैध लकड़ी को वैध दिखाने के लिए नकली सील का उपयोग किया गया था।
*इंदौर भेजने की थी तैयारी*
प्राथमिक जांच में यह भी पता चला कि कटे हुए आम के लट्ठों को मध्य प्रदेश के इंदौर भेजने की तैयारी की जा रही थी। प्रशासन की समय पर कार्रवाई से अवैध परिवहन को रोक लिया गया।
*दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई*
वन, राजस्व और पुलिस विभाग की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई। मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध वृक्ष कटाई, फर्जी सील के उपयोग और लकड़ी तस्करी में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...