Google Analytics Meta Pixel रायपुर में ही छापे गए थे 7.90 करोड़ रुपए के नकली नोट, सभी आरोपी जेल भेजे गए - Ekhabri.com

रायपुर में ही छापे गए थे 7.90 करोड़ रुपए के नकली नोट, सभी आरोपी जेल भेजे गए

ओडिशा के कोरापुट पुलिस ने मंगलवार देर रात नकली नोटों के साथ 4 आरोपियों को किया था गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी रायपुर नंबर की लग्जरी गाड़ी से विशाखापट्नम ले जा रहे थे, आरोपियों में गाड़ी मालिक भी
रायपुर। बस्तर से लगे ओडिशा के कोरापुट जिले में मंगलवार देर रात 7.90 करोड़ रुपए के नकली नोट पकड़े थे। इन नोटों को रायपुर में ही छापा गया। इसके बाद रायपुर नंबर की ही लग्जरी गाड़ी से विशाखापट्नम ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें जांजगीर के डभरा स्थित फङट प्लांट का इंजीनियर और कार का चालक भी शामिल है। इसकी पुष्टि जांजगीर एसपी पारूल माथुर ने की है। नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपियों में तीन जांजगीर जिले के अलग-अलग गांवों के हैं। नकली नोटों का मास्टरमाइंड अमरताल निवासी इंजीनियर रविंद्र कुमार मनहर को बताया जा रहा है। रढ पारूल माथुर ने बताया कि करीब 7 महीने पहले इंजीनियर रविंद्र कुमार मनहर रायपुर चला गया था। इसके बाद वहां किराये का मकान लेकर रहने लगा। बताया कि नकली नोट भी उसने वहीं छापे। वहीं लग्जरी गाड़ी रायपुर निवासी विजय कुमार बर्मन की है।
गांव के लोगों को इंजीनियर के बारे में ज्यादा नहीं पता
आरकेएम प्लांट इंजीनियर रविंद्र कुमार मनहर के गांव अमरताल से जब जानकारी जुटाई गई तो उसके बारे में ग्रामीण ज्यादा नहीं बता सके। सिर्फ इतना पता चला है कि वह लंबे समय से रायगढ़ में रह रहा था। जबकि वह नवा रायपुर में एमआईजी –2 फ्लैट नंबर 104 में रहता था। वहीं एक अन्य आरोपी हसौद निवासी हर कुमार साहू पेशे से ड्राइवर है और लॉकडाउन से पहले ही रायगढ़ चला गया था। इसके बाद से उसके बारे में ग्रामीणों के पास कोई जानकारी नहीं थी।
गांजा तस्करी के संदेह में रोका, मिला नोटों का जखीरा
कोरापुट एसपी वरुण गुंटापल्ली ने बताया कि सुनकी थाने का स्टाफ वाहनों की रुटीन चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान सीजी-04- 0545 नंबर की फोर्ड गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस को शंका हुई कि उसमें गांजा हो सकता है। इस पर रुकवाकर जांच की गई तो चार सूटकेस मिले। इसमें 500-500 रुपए के नोट रखे थे। उनकी गिनती की गई तो 1580 बंडल मिले। साथ ही आरोपियों से 5 मोबाइल, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और 35 हजार रुपए बरामद हुए हैं।
सभी आरोपी जेल भेजे गए, रिमांड पर लेने का होगा प्रयास
पुलिस ने अमरताल निवासी इंजीनियर रविंद्र कुमार मनहर, ग्राम हसौद भांठागांव निवासी हरकुमार साहू, ग्राम भरोरा, पिरदा, मालखरौदा निवासी मनहरण लहरे और अटल नगर नवा रायपुर निवासी विजय कुमार बर्मन को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोरापुट रढ वरुण गुंटापल्ली ने बताया कि आरोपियों ने नोट प्रिंट करने के बाद प्रिंटर को जला देने की बात बताई है। फिलहाल आरोपियों का रिमांड लेने का प्रयास कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...