Google Analytics Meta Pixel रेंजर समेत पांच वनकर्मी थे वाहन में सवार, हाथियों ने रोक ली गाड़ी - Ekhabri.com

रेंजर समेत पांच वनकर्मी थे वाहन में सवार, हाथियों ने रोक ली गाड़ी

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में हाथियों की चहलकदमी से इलाके के ग्रामीण खौफजदा है। वहीं उनकी निगरानी करने वाले वनकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। जंगली इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान वनकर्मी कई बार मुसीबत में फंस जाते हैं। बीते दिनों कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है। रात करीब साढ़े बारह बजे का वक्त था। जंगल के बीच वनअमले की गाड़ी के सामने एकाएक हाथियों का दल आ धमका। हाथियों को इतने नज़दीक देखकर सभी के हाथ पांव फूल गए। हालांकि समय रहते चालक ने गाड़ी बैक कर ली। जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई।
कटघोरा वनमंडल के पसान और आसपास के इलाके में पिछले कई महीने से हाथियों का दल विचरण कर रहा है। अलग-अलग समूह में हाथी का मूवमेंट है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों का उत्पात जारी है। अनाज को नुकसान पहुंचाने के साथ ही लगातार मकानों को तोडऩे की खबर सामने आती रही है। हाथियों की चहलकदमी को देखते हुए कटघोरा डीएफओ शमा फारुखी ने रेंज अफसरो को मुस्तैद रहने के निर्देश जारी कर दिया है। यही वजह है हाथियों की निगरानी के लिए वनअमला दिन रात मेहनत कर रहा है। ऐतमानगर परिक्षेत्र के रेंजर शहादत खान को मड़ई के समीप हाथियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। देर रात शहादत खान अपनी टीम के साथ मड़ई के समीप के जंगल से गुजर रहे थे। इसी दौरान जंगल से एक के बाद एक हाथी का समूह गाड़ी के सामने आ धमका। कुछ देर के लिए तो वन कर्मी सन्न रह गए, मौत को सामने देखकर सभी के हाथ पांव फूल गए। तभी वाहन चालक ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी को बैक किया और सायरन बजाने लगा, काफी देर बाद हाथियों का दल जंगल की ओर चला गया। तब वन अमले ने राहत की सांस ली।
रेंजर शाहरुख खान ने बताया कि रेंज में 20 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथी तीन समूह में अलग-अलग क्षेत्र में घूम रहे है। जिसमें दो दंतैल और तीन बेबी एलीफेंट भी शामिल है। हाथियों की चहलकदमी से दर्जन भर गांव प्रभावित है। जिसमे सालिहा भाठा, गुर्सिया,जटगा, रावणभाठा, बोदरादाड, सहिलभाठा, कोदवारी, कट मोरगा, खोरंगा, मड़ई, रिंगनिया शामिल है।
पसान और ऐतमानगर इलाके के जंगलों में हाथियों का डेरा है। दिन को हाथी जंगल के भीतर ही रहते है। लेकिन शाम ढलते ही उनका मूवमेंट शुरू हो जाता है। हाथी गांव के नजदीक आ जाते है। पिछले कई महीनों से इलाके के ग्रामीण दहशत में है।शाम ढलते ही क्षेत्र में वीरानी छा जाती है, लोग रतजगा करने को मजबूर है। इतना ही नहीं सालिहा भाठा, गुरसिया, जटगा की सड़क रात के वक्त ब्लॉक कर दिया जाता है। जंगल और जंगली जानवरों की सुरक्षा करने के लिए वन विभाग के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालने से भी परहेज नहीं करते। जंगल में लगी आग को काबू करने की बात हो या फिर रात के घनघोर अंधेरे में जंगल के बीच हाथियों की निगरानी करनी हो, वनवासियों को जंगली खतरे से बचाने वनकर्मी हमेशा मुस्तैद रहते है। ऐतमा रेंज के परिक्षेत्र अधिकारी शहादत खान ने बताया कि पिछले कई महीनों से जंगल में हाथियों ने डेरा जमाया हुआ है। जिसकी निगरानी करना बड़ी चुनौती है। लेकिन वन कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...