Google Analytics Meta Pixel महिला आयोग ने सुनवाई होते ही 4 मामले में कराया समझौता - Ekhabri.com

महिला आयोग ने सुनवाई होते ही 4 मामले में कराया समझौता

रायपुर। राज्य महिला आयोग ने सुनवाई शुरू होते ही 4 मामले में समझौता भी करा दिया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने आज दुर्ग जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रकरणों की सुनवाई की। आज की सुनवाई में 24 प्रकरण आयोग के सामने रखे गए, जिसमें 17 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित रहे। इसमें से 7 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। डाॅ. नायक ने पक्षकारों की मौजूदगी में प्रकरणों के तथ्य और दोनों पक्षकारों के बयानों व अभिमत को सुना। उन्होंने समझौता योग्य प्रकरणों को दोनों पक्षकारों की सहमति पर नस्तीबद्ध किया।

दुर्ग में प्रस्तुत प्रकरणों में यह विशेष रहा कि आयोग की पहली नोटिस मिलने से ही अनावेदक गणों ने शिकायतकर्ता महिलाओं से तत्काल समझौता कर लिया।
एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि उसका पति बहुत ज्यादा नशा का आदी है और उनके कारोबार और घर से पैसा छीनकर शराब पीता है, जिसके कारण उसका जीवन दूभर हो गया है। आयोग की पहल पर पति ने नशा छोडने के लिए इलाज करवाने की सहमति दी। इसके लिए आयोग ने 3 माह का समय दिया। आयोग ने निर्देश दिया कि पति नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती होने की सूचना आवेदिका देगा और उपचार के दौरान आवेदिका बच्चों के साथ बात कर सकेगी। इस दौरान वह आवेदिका के घर, कार्यस्थल पर नहीं जायेगा और ना ही उसे परेशान करेगा। अनावेदक द्वारा निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर आवेदिका पति के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत और तलाक का मामला दर्ज करा सकेगी। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में पति पत्नी के बीच अनबन के मामले में सुनवाई की गई जिसमें आयोग के समक्ष आवेदिका को अन्यत्र रहने के लिए किराये पर एक मकान की व्यवस्था सहित भरण पोषण के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपए पति द्वारा देने की रजामंदी दी गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

छत्तीसगढ़ में 700 प्राध्यापक भर्ती से कॉलेजों में शिक्षा क्रांति की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा सुधार, भर्ती और...

भानपुरी में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न, बच्चों का आत्मीय स्वागत

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रयासों के तहत बस्तर जिले के भानपुरी में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु...