रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित ऑक्टोपस बार सहित कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों के बाहर खड़े छह से अधिक दोपहिया वाहन भी जलकर पूरी तरह खाक हो गए। शुरुआती आकलन में ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का विस्तृत आंकलन किया जा रहा है।
छत के रास्ते बाहर निकलकर लोगों ने बचाई जान
हादसे के समय ऑक्टोपस बार की ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए छत के रास्ते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को भी समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
दमकल की टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस, नगर निगम की फायर ब्रिगेड और निजी उद्योगों की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए कई दमकल वाहनों को लगाया गया। लगातार कई घंटों तक चले फायर फाइटिंग ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
तेलीबांधा थाना प्रभारी अजय झा के अनुसार आग की शुरुआत हार्डवेयर दुकान से हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...