रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों की देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की लोककला-संस्कृति से सजी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में करीब 850 विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, वीरता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावनाओं को जीवंत किया।
सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग ने प्रथम, पश्चिम क्षेत्र दुर्ग संभाग ने द्वितीय और मध्य क्षेत्र रायपुर संभाग ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
# सरगुजा संभाग ने वंदे मातरम की गूंज से भरा मंच
सरगुजा संभाग के 286 स्कूली छात्र-छात्राओं ने “वंदे मातरम, जय हिंद हम सबका अभिमान…” जैसे रिमिक्स गीत पर शानदार देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी। नृत्य और संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने वंदे मातरम के 150 वर्षों की यात्रा, मातृभूमि के प्रति अनंत प्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में युवा शक्ति से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ते भारत की तस्वीर भी आकर्षक अंदाज में दिखाई गई।
# दुर्ग के विद्यार्थियों ने दिखाया विकसित होते भारत का रंग
दुर्ग संभाग के 277 विद्यार्थियों ने “सजता, संवरता, निखरता ये देश…” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न अवसरों और सांस्कृतिक परंपराओं में होने वाले नृत्यों की खूबसूरत झलक पेश की। कदमों की लय, भाव-भंगिमा और ऊर्जा से सजी इस प्रस्तुति में बच्चों ने राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली तरीके से अभिव्यक्त किया।
# रायपुर संभाग ने सैनिकों के शौर्य को किया नमन
रायपुर संभाग के 280 विद्यार्थियों ने “संकल्प बोल के हम तो निकल पड़े…” फ्यूजन गीत पर मनोरम प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति के जरिए विद्यार्थियों ने भारतीय सैनिकों के शौर्य, त्याग और बलिदान की गाथा को नृत्य एवं संगीत के माध्यम से जीवंत किया। प्रस्तुति ने दर्शकों को देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता से भर दिया।
# संस्कृति और देशभक्ति का दिखा अनूठा संगम
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छत्तीसगढ़ की लोककला, परंपरा, युवा ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। अलग-अलग संभागों से आए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के जरिए न केवल दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं, बल्कि स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय उत्सव को भी यादगार बना दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...