Google Analytics Meta Pixel स्वतंत्रता दिवस पर महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित - Ekhabri.com

स्वतंत्रता दिवस पर महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

डॉ. ममता साहू ने सबसे पहले महिला आयोग परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों तथा देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को नमन किया।

 

इसके बाद डॉ. ममता साहू न्यू राजेंद्र नगर स्थित सी.जी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और ध्वजारोहण किया। उन्होंने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, संवेदना, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।

 

समारोह के दौरान कॉलेज की पूर्व छात्रा ज्योति साहू को उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक नवीन बागरेचा, भारवी वैष्णव सहित शिक्षकगण और स्टाफ मौजूद रहे।

इसी क्रम में डॉ. ममता साहू ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित रायपुर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। यहां विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

Read Also  माँ गंगा विप्र परिवार ने मनाया होली मिलन

 

समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान किया गया। डॉ. ममता साहू ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ने वाला प्रत्येक बच्चा अपने परिवार, समाज और देश का गौरव बन सकता है।

 

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

 

डॉ. ममता साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।

 

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों में राष्ट्रप्रेम, सेवा, सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी। महिला आयोग अध्यक्ष ने विद्यार्थियों और नागरिकों से देशहित में जिम्मेदारीपूर्वक योगदान देने का आह्वान किया।

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *