राजधानी दिल्ली की सीमा पर करीब दो महीने से कृषि सुधार कानूनों के विरोध में जाम लगाकर बैठे आंदोलनकारियों को एक छात्रा से असहज कर दिया। आंदोलन के मंच पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से एक किसान की बेटी ने डेढ़ मिनट में तीन-चार सवाल पूछ लिए। टिकैत के पास उसके सवाल का कोई जवाब नहीं था तो बौखला गए और छात्रा के हाथ से माइक छीन लिया। इसके बावजूद वह चुप नहीं हुई। उसने कहा कि देश का युवा सवाल तो पूछेगा ही कि आखिर यह सब कहां पर जाकर थमेगा। हमें नहीं पता कि 26 जनवरी जैसी घटना में किसका हाथ था, लेकिन इसका हमारे समाज, मेल-मिलाप पर क्या असर पड़ रहा है, यह देखा जाना चाहिए।
राकेश टिकैत दिल्ली के ढांसा बार्डर पर चल रहे धरने को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान हरियाणा से आई एक छात्रा मंच पर पहुंची और कुछ बोलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद छात्रा को माइक दिया गया। कुछ समय तक प्रदर्शन के समर्थन में बोलने के बाद छात्रा ने राकेश टिकैत से सवाल पूछना शुरू किया। छात्रा के यह कहते ही कि लाल किला की घटना के पीछे आप हो या नहीं, मुझे नहीं पता.. प्रदर्शनकारियों ने उसका माइक बंद कर दिया। इसके बाद राकेश टिकैत सहित अन्य प्रदर्शनकारी बीच में बोलने लगे। टिकैत ने अपनी बात रखी, लेकिन छात्रा के सवालों का जवाब नहीं मिला।
छात्रा जब टिकैत से सवाल पूछ रही थी तो उस दौरान भी बीच-बीच में कहा जा रहा था कि माइक ले लो। माइक को बंद कर दो। इसे माइक किसने दिया। लेकिन, छात्रा ने लगभग ढाई मिनट में समाज और युवाओं की पीड़ा बयान कर ही दी। इस दौरान किसी ने वीडियो क्लिप भी बना ली, जो कई वाट्सग्रुपों और फेसबुक पर चल रही है।
छात्रा ने टिकैत से पूछा कि आप यहां पर तब तक बैठने की बात कह रहे हैं, जब तक सरकार मांगों को नहीं मान लेती। लेकिन किन्हीं परिस्थितियों में दोनों पक्ष एक फीसद या फिर .005 फीसद भी पीछे नहीं हटे तो फिर समाधान क्या होगा। इसका जवाब चाहिए। धरने का समाधान होना चाहिए, ताकि युवा भी परेशान न हों और किसान भी परेशान न हों। महिलाओं से चार-पांच रोटी लेकर धरने पर आने और मेल-मिलाप बढ़ाने की बात पर छात्रा ने कहा कि 26 जनवरी की घटना के बाद मेल-मिलाप पर क्या असर हुआ है? यह देखना चाहिए।
इन सवालों के बाद छात्रा का नाम, गांव और पहचान पूछा जाने लगा, लेकिन वह घबराई नहीं। उसने कहा कि मंच पर युवाओं को बुलाओगे तो सवाल तो पूछेगा ही। छात्रा के पिता दिल्ली पुलिस से रिटायर हैं। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 10, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
By User 6 /
May 9, 2026 /
बिलासपुर स्थित Guru Ghasidas Vishwavidyalaya के वीर सावरकर बालक छात्रावास से जुड़ा एक आदेश छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। छात्रावास अधीक्षक की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि परीक्षा समाप्त होने के...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...