Google Analytics Meta Pixel पानी की बूंद पड़ते ही महकेगी खस की राखी, छत्तीसगढ़ में अनोखा नवाचार - Ekhabri.com

पानी की बूंद पड़ते ही महकेगी खस की राखी, छत्तीसगढ़ में अनोखा नवाचार

रायपुर। रक्षाबंधन पर इस बार छत्तीसगढ़ में भाइयों की कलाई पर बंधने वाली राखियां सिर्फ रिश्तों की डोर नहीं होंगी, बल्कि प्रकृति की खुशबू भी बिखेरेंगी। खस की जड़ों से तैयार की जा रही विशेष राखियां पानी की एक बूंद या नमी के संपर्क में आते ही प्राकृतिक और सोंधी खुशबू बिखेरने लगती हैं। पूरी तरह प्राकृतिक, हाथ से निर्मित और बायोडिग्रेडेबल ये राखियां पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ त्वचा के लिए भी सुरक्षित बताई गई हैं।

 

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक औषधीय और सुगंधित पौधों से जुड़े स्थानीय हुनर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खस से इन विशेष राखियों का निर्माण किया जा रहा है। बारिश के मौसम में या हाथ धोते समय जब राखी पर पानी की बूंद पड़ेगी, तो इससे निकलने वाली खुशबू भाई को बहन के स्नेह का अनोखा एहसास कराएगी।

 

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से परंपरा और नवाचार का संगम

 

वन मंत्री केदार कश्यप की मंशा के अनुरूप वन संपदा और पारंपरिक औषधीय पौधों के माध्यम से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा खस जैसी सुगंधित वनस्पति के उपयोग से राखियों को नया स्वरूप दिया गया है।

 

बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम और उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला के मार्गदर्शन में धमतरी जिले की अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह, नारी की 10 महिलाओं ने 1000 खस राखियां तैयार की हैं। यह पहल पारंपरिक भावनाओं को आधुनिक सोच से जोड़ने के साथ स्थानीय महिलाओं के हुनर को भी नई पहचान दे रही है।

Read Also  मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब : दिनभर लगा रहा लोगों का तांता

 

पानी की बूंद के साथ बिखरेगी प्राकृतिक खुशबू

 

खस से बनी इन राखियों की सबसे बड़ी खासियत उनकी प्राकृतिक सुगंध है। सामान्य राखियों से अलग ये राखियां नमी के संपर्क में आने पर खुशबू छोड़ती हैं। बारिश के दौरान या हाथ धोते समय पानी की बूंद पड़ने पर राखी से उठने वाली सुगंध रक्षाबंधन के अनुभव को और खास बनाएगी।

 

वन संपदा से रोजगार और नवाचार की नई राह

 

खस राखियों का निर्माण केवल रक्षाबंधन को खास बनाने तक सीमित नहीं है। इसके जरिए वन आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने, स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उत्पादों में बदलने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। ऐसे उत्पाद स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा करने में भी मददगार हो सकते हैं।

 

राखी में रिश्तों की मिठास के साथ छत्तीसगढ़ की खुशबू

 

वन मंत्री केदार कश्यप ने इस नवाचार को भाई-बहन के रिश्ते और प्रकृति के जुड़ाव का सुंदर उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस रक्षाबंधन बहनों का प्यार भाइयों की कलाई पर बंधेगा और खस की राखी अपनी खुशबू से उस रिश्ते को एक अलग एहसास देगी। पानी की बूंद के साथ जब राखी महकेगी, तो उसमें बहन के स्नेह के साथ छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा की खुशबू भी महसूस होगी।

 

 

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *