Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन, संगठनों ने दिए अहम सुझाव - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन, संगठनों ने दिए अहम सुझाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर व्यापक स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति ने धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ-साथ विभिन्न आयोग, निगम और मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए।

 

समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस शत्रुघ्न सिंह और एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार, सेवानिवृत्त ज्योति रानी सिंह तथा सदस्य सचिव श्याम धावड़े की मौजूदगी में यह परिचर्चा आयोजित की गई। संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों को साकार करने के उद्देश्य से गठित समिति प्रदेश के विभिन्न वर्गों से लगातार राय और सुझाव जुटा रही है।

 

समान नागरिक संहिता का प्रस्तावित उद्देश्य धर्म, जाति और पंथ से परे सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे पारिवारिक मामलों में समान कानूनी व्यवस्था तैयार करना है। चर्चा में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकार, पुत्र और पुत्री को संपत्ति में बराबर उत्तराधिकार तथा वैवाहिक मामलों में समानता जैसे विषयों पर भी सुझाव सामने आए।

 

बैठक में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ आयोग, प्राधिकरण, निगम और मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी राय रखी। इनमें मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपच्ची, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ललित माखीजा, क्रिश्चियन समाज से जान राजेश पॉल, मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सलाम रिजवी, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत छाबड़ा और अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल रहे।

Read Also  Indigo यात्री ध्यान दें…चेक-इन सिस्टम ठप, 130 से ज्यादा उड़ानें रद्द, इंदौर में 16 फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रा से पहले पढ़ें ये खबर

 

इसके अलावा राज्य नीति आयोग के अध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू तथा सदस्य सरला कोसरिया और दीपिका सोरी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष लखन लाल धीवर ने भी सुझाव साझा किए।

 

जैतू साव मठ के महंत राम सुंदर दास के साथ अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई। समिति के समक्ष विभिन्न समुदायों और सामाजिक वर्गों से जुड़े व्यक्तिगत कानूनों तथा उनके व्यावहारिक प्रभावों को लेकर विचार रखे गए।

 

एक समान विधिक ढांचे की दिशा में कदम

 

बैठक में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों जैसे व्यक्तिगत मामलों में सभी नागरिकों को समान और न्यायसंगत अधिकार देने की दिशा में एक समान विधिक ढांचा तैयार करने पर जोर दिया गया। प्रस्तावित UCC में सर्वसमावेशी समानता को प्रमुख आधार बनाए जाने की बात सामने आई।

 

चर्चा में महिलाओं को उत्तराधिकार और वैवाहिक अधिकारों में समान स्थान देने तथा असमानता पैदा करने वाले प्रावधानों को समाप्त करने की आवश्यकता पर भी सुझाव दिए गए। विभिन्न व्यक्तिगत कानूनों से जुड़ी जटिलताओं और भ्रम को दूर करते हुए स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित कानूनी व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

 

जनजातीय परंपराओं के संरक्षण पर जोर

 

छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय और रूढ़िगत परंपराओं को लेकर भी समिति के समक्ष महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का इन परंपराओं पर पड़ने वाले व्यावहारिक प्रभावों का संवेदनशीलता के साथ आकलन किए जाने की बात कही गई है।

Read Also  मप्र के विदिशा में कुएं से निकाले गए 11 शव

 

समिति प्रदेशभर में जनसंवाद के जरिए UCC के संभावित प्रारूप को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए विभिन्न जिलों में फील्ड स्टडी, ऑनलाइन पोर्टल और जन-संवाद के माध्यम से आम नागरिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा कानूनविदों की राय जुटाई जा रही है।

 

न्यू सर्किट हाउस में हुई यह विस्तृत परिचर्चा छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लेकर चल रही प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। समिति का प्रयास है कि विभिन्न वर्गों की राय और सुझावों को शामिल करते हुए पारदर्शी, सर्वसमावेशी और जनहितैषी प्रारूप तैयार किया जाए।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

आज है शरद पूर्णिमा, जानिए सही मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बेहद खास दिन माना जाता है। साल 2026 में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जा रही है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 11 बजकर 57 मिनट से होगी। रात्रि के समय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *