Google Analytics Meta Pixel वर्तमान पर फोकस कर निरंतर सीखें, समाज के लिए योगदान दें: रमेन डेका - Ekhabri.com

वर्तमान पर फोकस कर निरंतर सीखें, समाज के लिए योगदान दें: रमेन डेका

रायपुर। संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

Read Also  शाम को रंगीन बनाया फाग गीत के साथ बारिश ने, सौ से अधिक विप्रजन सपरिवार शामिल हुए मां गंगा विप्र कल्याण संघ के होली मिलन कार्यक्रम में


 

नवप्रवेशित छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। यह यात्रा केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि छात्राओं को जागरूक, सशक्त और संवेदनशील नागरिक बनाने वाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश के साथ छात्राएं उस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बन गई हैं, जिसने दशकों से बालिकाओं को शिक्षा और ज्ञान का प्रकाश देने का कार्य किया है।

 

राज्यपाल ने महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस प्रकार पानी के बिना जीवन अधूरा है, उसी प्रकार महिलाओं के बिना समाज की कल्पना भी अधूरी है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जीवन में उपलब्ध संसाधनों और अवसरों के प्रति संतुष्ट रहने के साथ-साथ भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनेक अवसर और क्षेत्र मौजूद हैं। किसी एक क्षेत्र में सफलता नहीं मिलने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्राओं को नए अवसर तलाशने चाहिए और अपनी क्षमता के अनुरूप दूसरे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

 

रमेन डेका ने कहा कि जीवन निरंतर सीखने की प्रक्रिया है और व्यक्ति जीवनभर विद्यार्थी बना रहता है। आज की पीढ़ी इंटरनेट युग की विद्यार्थी है और तकनीक ने ज्ञान प्राप्त करने के नए रास्ते खोले हैं। हालांकि, तकनीक पर पूरी तरह निर्भर होना उचित नहीं है। इंटरनेट से जानकारी और ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन मानव बुद्धि, विवेक और निर्णय क्षमता का स्थान तकनीक नहीं ले सकती।

Read Also  लोक भवन में दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधी राखी

 

उन्होंने छात्राओं से कहा कि ज्ञान हासिल करने के साथ उसका विवेकपूर्ण उपयोग करना भी जरूरी है। जीवन को सरल, सार्थक और बेहतर बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल समझदारी के साथ किया जाना चाहिए।

 

राज्यपाल ने छात्राओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए कहा कि हमें केवल यह नहीं सोचना चाहिए कि समाज और देश ने हमें क्या दिया है। इसके साथ यह भी विचार करना चाहिए कि हम अपने समाज, पड़ोस और देश की बेहतरी के लिए क्या योगदान दे सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और इसे अनावश्यक चिंताओं में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। छात्राओं को वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करते हुए मेहनत और निरंतर प्रयास करना चाहिए। लगातार किए गए प्रयास भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षकों का योगदान अमूल्य है और इसे धन के आधार पर नहीं आंका जा सकता। शिक्षकों को अपने आचरण और व्यवहार से विद्यार्थियों के सामने ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, जिससे छात्राएं उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

 

राज्यपाल ने छात्राओं से समाज के लिए छोटे-छोटे सकारात्मक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर किए गए छोटे प्रयास जब सामूहिक रूप से आगे बढ़ते हैं, तो समाज में बड़ा परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल रमेन डेका ने सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाली छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने उन्हें भविष्य में भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Read Also  छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर अभ्यावेदनों के लिए कमेटी गठित, आईएएस मनोज पिंगुआ बने अध्यक्ष

 

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, संत युधिष्ठिर लाल, महाविद्यालय की प्राचार्य उषा किरण अग्रवाल, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *