Google Analytics Meta Pixel स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह कोरोना संक्रमति - Ekhabri.com

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह कोरोना संक्रमति

रायपुर । भूपेश कैबिनेट के दो मंत्री कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सूबे के स्वास्थय मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव आए हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि मंत्री को सर्दी- खांसी के लक्षण है। इसी तरह से कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही संपर्क में आने वालों से कोरोना जांच करने की अपील की है। वहीं लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल नियमित तौर पर सदन में शामिल होते रहे हैं। दूसरे सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भी वे सदन में शामिल हुए थे, इस दौरान मुख्यमंत्री से लेकर अन्य मंत्रियों के संपर्क में भी आए थे। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिखा: मेरे कोरोना रैपिड टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आया है। आपसे निवेदन है कि अगर पिछले 14 दिनों के दरमियान आप मेरे संपर्क में आए हों तो टेस्ट करा लें, उससे पहले तुरंत क्वारंटाइन हो जाएँ। साथ आपसे अपील है कि अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मास्क लगाएँ और हाथ धोते रहें।

एहतियात बरतें: महंत

सदन में विधायकों के संक्रमित होने का मुद्दा उठाते हुए विधायक कुलदीप जुनेजा ने जताई चिंता और सदन जल्द खत्म करने की मांग की। उन्होंने दो विधायक व दो मंत्रियों के संक्रमित होने की जानकारी भी सदन को दी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभी सदस्यों को एहतियात बरतने की सलाह दी।
छत्तीसगढ़ कोरोना के खिलाफ जंग में रोज महिला दिवस मना रहा है। कोविड 19 से जंग में महिलाओं ने न केवल पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर हर मोर्चे पर काम किया है बल्कि कई मोर्चों पर उनसे भी आगे रह कर काम किया है। राज्य में हो रहे कोविड टीकाकरण के (प्रथम एवं द्वितीय दोनों डोज) के आंकड़ो पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ में कोविड के खिलाफ जंग में महिलाओं की सहभागिता पुरुषों से कहीं ज्यादा हैं। राज्य में जहां 2 लाख 54 हजार 565 पुरुषों का टीकाकरण हुआ है वहीं 2लाख 59 हजार 489 महिलाओं का तक टीकाकरण किया जा चुका है। भारत सरकार के आंकड़ों पर नजर डालें तो 85 लाख 45 हजार 683 पुरुष व 69 लाख 93 हजार 594 महिलाओं का टीकाकरण किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...