Google Analytics Meta Pixel मुन्नी के हौसले ने बदली जिंदगी, पानी प्लांट से 10 लोगों को रोजगार - Ekhabri.com

मुन्नी के हौसले ने बदली जिंदगी, पानी प्लांट से 10 लोगों को रोजगार

कोरिया। सेवा संकल्प अभियान केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। ग्राम डुमरिया की मुन्नी बाई राजवाड़े ने अपने उद्यम के जरिए इस सोच को नई मिसाल दी है। कभी खेतों में मजदूरी और छोटे-मोटे काम करके परिवार का भरण-पोषण करने वाली मुन्नी बाई आज सरकारी योजनाओं के सहयोग से सफल महिला उद्यमी बन चुकी हैं। उन्होंने पीएमईजीपी के सहयोग से पैक्ड पेयजल प्लांट शुरू किया और अब खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ करीब 10 लोगों को रोजगार भी दे रही हैं।

 

स्वयं सहायता समूह से मिली उद्यम की राह

 

मुन्नी बाई बिहान योजना के अंतर्गत महालक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आजीविका गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण मिला। रायपुर में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) की जानकारी मिली। योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र पहुंचकर इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली और अपना व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।

 

परिवार की सीमित आर्थिक स्थिति के बावजूद मुन्नी बाई ने गांव में जमीन लेकर पैक्ड पेयजल प्लांट स्थापित करने का फैसला किया। कई महीनों की प्रक्रिया के बाद पीएमईजीपी के तहत करीब 25 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। ऋण और उपलब्ध सहायता से शेड, बाउंड्री, बोरवेल सहित प्लांट के लिए जरूरी व्यवस्थाएं तैयार की गईं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने ‘एम हेल्प वॉटर’ नाम से पैक्ड पेयजल प्लांट शुरू किया।

Read Also  ईपीएफ पर ब्याज दर बढ़कर 8.25% हुई

 

एक उद्यम से करीब 10 लोगों को रोजगार

 

मुन्नी बाई का कारोबार अब केवल उनके परिवार की आजीविका का साधन नहीं है, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। प्लांट में उनके पति, बेटा-बेटी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में करीब 10 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी के अनुसार 6 से 9 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है।

 

प्लांट में पानी की गुणवत्ता जांच, बोतल भरने, पैकेजिंग और अन्य कार्यों के लिए कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। इससे ग्रामीण महिलाओं को अपने गांव में ही रोजगार के साथ नए कौशल सीखने का अवसर भी मिल रहा है।

 

गांव से कई जिलों तक पहुंचा कारोबार

 

मुन्नी बाई के अनुसार पिछले एक वर्ष में उनके प्लांट में करीब एक से डेढ़ लाख पानी की बोतलों की पैकिंग की जा चुकी है। ‘एम हेल्प वॉटर’ की आपूर्ति बैकुंठपुर के अलावा मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, अंबिकापुर, प्रतापपुर, विश्रामपुर, सूरजपुर, भैयाथान और कुदरगढ़ सहित आसपास के कई क्षेत्रों में की जा रही है।

महालक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद मिली वित्तीय सहायता, बैंक लिंकेज, प्रशिक्षण और उद्योग विभाग के अभिसरण से पीएमईजीपी का सहयोग उनके उद्यम की सफलता में महत्वपूर्ण साबित हुआ। समूह के माध्यम से मिले मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं की जानकारी ने मुन्नी बाई को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया।

 

सरकारी योजनाओं ने सपने को बनाया कारोबार

 

मुन्नी बाई ने पीएमईजीपी जैसी योजनाओं के माध्यम से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं, मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला। आज वह न केवल खुद आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अपने उद्यम के माध्यम से अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।

Read Also  छत्‍तीसगढ में बजरंग दल पर बैन को लेकर कांग्रेस-भाजपा में रार

 

मुन्नी बाई की कहानी यह बताती है कि जब सरकारी योजनाओं का लाभ जनभागीदारी, संकल्प और मेहनत से जुड़ता है तो उसका प्रभाव केवल एक परिवार तक सीमित नहीं रहता। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है।

 

सेवा संकल्प अभियान की दिखी प्रेरक तस्वीर

 

सेवा संकल्प अभियान की मूल भावना सेवा के साथ जनभागीदारी, आत्मनिर्भरता और विकसित समाज के निर्माण में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करना है। मुन्नी बाई राजवाड़े की सफलता इसी भावना की एक प्रेरक तस्वीर है। उनका सफर बताता है कि सही मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं का सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ गांव की महिलाएं भी सफल उद्यम खड़ा कर सकती हैं और दूसरों के लिए रोजगार का माध्यम बन सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *