Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ के निवेश से खुलेगी नई औद्योगिक इकाई, 3500 को रोजगार - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ के निवेश से खुलेगी नई औद्योगिक इकाई, 3500 को रोजगार

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को रोजगार सृजन से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की प्रस्तावित नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन किया। इस परियोजना में 150 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है और इससे साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि उसके माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई इकाई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस इकाई में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के लिए उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रदेश में ऐसे उद्योग अधिक से अधिक स्थापित हों, जो युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करा सकें। अपने ही प्रदेश में रोजगार मिलने से युवाओं के परिवार आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नियुक्ति पत्र देना औद्योगिक निवेश की सबसे सार्थक उपलब्धियों में से एक है, क्योंकि रोजगार से व्यक्ति के साथ पूरे परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भी विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, कौशल विकास और आधुनिक अधोसंरचना के विस्तार पर एक साथ काम किया जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों, ऊर्जा, कुशल मानव संसाधन और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ उठाकर प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read Also  छत्तीसगढ़ को आज मिलेगी दूसरी वंदे भारत,दुर्ग से विशाखापत्तनम तक चलने वाली ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

 

### नई औद्योगिक नीति से निवेश और रोजगार को बढ़ावा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 में रोजगार सृजन करने वाले उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और अन्य श्रम आधारित क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश में आने वाले निवेश का सीधा लाभ स्थानीय युवाओं को मिले।

 

उन्होंने कहा कि उद्योगों की स्थापना और संचालन को आसान बनाने के लिए प्रक्रियाओं को सरल किया जा रहा है। उद्यमियों को अनावश्यक प्रक्रियाओं और जटिलताओं से राहत देने के लिए जन विश्वास से जुड़े सुधारों के तहत 279 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने की पहल की गई है। विभिन्न अनुमतियों और स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाया जा रहा है, ताकि निवेश परियोजनाएं तेजी से शुरू हों और उत्पादन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ें।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति को देश-विदेश के निवेशकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। छत्तीसगढ़ को साढ़े आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अब सरकार का जोर इन प्रस्तावों को वास्तविक औद्योगिक परियोजनाओं में बदलने पर है। इसके लिए निवेशकों को परियोजनाओं की स्थापना से लेकर संचालन तक आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास का विस्तार प्रदेश के सभी क्षेत्रों तक पहुंचना चाहिए। स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों की स्थापना से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने यश ग्रुप की नई इकाई के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और परियोजना को समय पर पूरा कर उत्पादन शुरू करने की अपेक्षा जताई।

Read Also  रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

 

### रोजगार देने वाले उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन

 

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की औद्योगिक नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब निवेश का आकलन केवल उसकी राशि के आधार पर नहीं, बल्कि उससे पैदा होने वाले रोजगार के अवसरों के आधार पर भी किया जा रहा है। नई नीति में श्रम आधारित और अधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाले उद्योगों को प्राथमिकता दी गई है।

 

उन्होंने कहा कि यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की प्रस्तावित इकाई इसी सोच का उदाहरण है। लगभग 150 करोड़ रुपये के निवेश से साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। सरकार का प्रयास है कि औद्योगिक निवेश का लाभ सीधे छत्तीसगढ़ के युवाओं तक पहुंचे।

 

वित्त मंत्री ने बताया कि औद्योगिक विकास नीति 2024-2030 को वित्त और उद्योग विभाग के समन्वय से तैयार किया गया है। इसमें रोजगार देने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ केंद्र सरकार की रोजगार प्रोत्साहन योजनाओं से भी तालमेल बनाया गया है। उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सब्सिडी का बजटीय प्रावधान लगभग 200 करोड़ रुपये से बढ़ाकर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक विकास से प्राप्त संसाधनों का उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूत बनाने में करना चाहती है। सरकार के पहले बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के कल्याण पर जोर दिया गया, जबकि दूसरे बजट में सुशासन, अधोसंरचना, तकनीक और औद्योगिक विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया।

 

### छत्तीसगढ़ में तीन हजार से अधिक उद्योग स्थापित

 

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में छोटे-बड़े मिलाकर तीन हजार से अधिक उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि आगामी औद्योगिक परियोजनाओं से डेढ़ लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।

Read Also  Ekhabri: बजाज ऑटो ने विश्व की पहली CNG मोटरसाइकिल, फ्रीडम 125, लॉन्च की

 

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल और उद्योग हितैषी नीतियों के कारण निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने यश ग्रुप की नई औद्योगिक इकाई को प्रदेश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कंपनी प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

 

यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड के सीईओ ए.एन. रविचंद्रन ने प्रस्तावित औद्योगिक इकाई की गतिविधियों, उत्पादन योजनाओं और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में उद्योगों के लिए उपलब्ध अनुकूल वातावरण और राज्य सरकार से मिल रहे सहयोग की सराहना की।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, यश ग्रुप के चेयरमैन रितेश नरेडी, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधि, कंपनी प्रबंधन के अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *