Google Analytics Meta Pixel 26 साल का हुआ छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई - Ekhabri.com

26 साल का हुआ छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

 

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूरे होना प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव और गर्व का अवसर है। यह दिन राज्य की उपलब्धियों को याद करने के साथ भविष्य के विकास के लिए नए संकल्प लेने का भी अवसर है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के कारण छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हो सका। पृथक राज्य के गठन से प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को नई पहचान मिली तथा विकास की अनेक संभावनाओं के द्वार खुले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अटल बिहारी वाजपेयी के समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कई मायनों में ऐतिहासिक और विशेष है। यह पहला राज्योत्सव है, जब प्रदेश लाल आतंक से मुक्त होकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हुई है।

उन्होंने कहा कि इस सफलता में प्रदेश के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ हमेशा अपने वीर जवानों के योगदान को कृतज्ञता के साथ याद करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव में खुशहाली लाना, युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और जनशक्ति की क्षमता के आधार पर छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस का अवसर अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ आने वाले वर्षों के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करने का भी अवसर है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर वर्ष 2047 तक समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेने तथा इस दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *