रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोकभवन में सरदार पटेल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
राज्यपाल रमेन डेका ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि अखंड भारत के निर्माण और राष्ट्रीय एकीकरण में उनका ऐतिहासिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल की भूमिका भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










