नो स्मोकिंग डे पर खास खबर.धुएं में उड़ा रहे अपना जीवन

हुक्के और स्मोकिंग की आदत पड़ रही भरी, 80 प्रतिशत लोगों में हो रही गंभीर बीमारी

रायपुर। आजकल युवाओं में स्मोकिंग करना आम बात हो गई है लेकिन इस शौक का कितना भयावह परिणाम हो सकता है। यह वह जानना नहीं चाहते। स्मोकिंग की आदत इतनी हानिकारक है कि यह आपकी जान भी ले सकती है। लंगस कैंसर और दमा की बीमारियों के मरीज की अगर बात करें तो उसमें 80% लोग ऐसे होते हैं जिन्हें धूम्रपान की आदत होती है। अपने जीवन को धुएं में उड़ने का शौक फरमाते वालों में अब सिर्फ लड़के ही शुमार नहीं हैं बल्कि लड़किया भी दो कदम आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। इस नशे के एक कश के लिए लोग एक झटके में हजारों रुपए खर्च कर रहे हैं। आज नो स्मोकिंग डे पर पढ़िए खास खबर।

स्मोकिंग एक ऐसी आदत है जिसका छूट पाना बड़ा ही मुश्किल है। आमतौर पर लोगों में यह कम उम्र में ही लगती है जो बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ जाती है कि उसे छोड़ पाना उस व्यक्ति के लिए संभव नहीं होता। अगर आंकड़ों की बात करें तो लंग्स के कैंसर और दमा की बीमारी से ग्रसित लोगों में यह बीमारी होने का कारण स्मोकिंग ही है। आमतौर पर इस तरह की भयावह बीमारी 40 से 50 साल के बाद उभर कर आती है और तब तक उस व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से खोखला हो जाता है।

टीनएजर्स को जकड़ती स्मोकिंग की आदत

 

टीन एज में आमतौर पर स्मोकिंग की आदत देखी जाती है। डॉक्न सिंह राठौर की माने तो आने वाले मरीजों में जो स्मोकिंग के ड्रगिस्ट हो चुके हैं उनमें अधिकांश मामले ऐसे रहते हैं, जिन्होंने तेरा 14 साल की उम्र से स्मोकिंग करना शुरू किया था लेकिन अब इतना अधिक बढ़ गया है कि वह चैनस्मोकर बन चुके हैं। पेरेंट्स के लिए आवश्यक है की टीनएजर्स में खास ध्यान रखें क्लास 9 से 10 में दोस्तों को देखकर स्मोकिंग करना एक ट्रेड माना जाता है। जो कि बढ़ते बढ़ते इतना बढ़ जाती है कि उसे रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इस उम्र में ही बच्चों को यह सिखाना चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत धूम्रपान करने से उनकी सेहत में बेहद बुरा असर पड़ता है इस चीज को भी समझाना चाहिए।

एक कश में फूक करे हजारों

हुक्का और सिगार में लोग हजारों खर्च कर रहे हैं। हुक्का आज के यूथ में स्टेट्स सिंबल बन चुका है। हुक्का का शौक फरमाने वाले रवि (परिवर्तित नाम) बताते हैं की उन्होंने पहली बार हुक्का गोवा में पिया था जिसकी कीमत 8 हजार थी। वह बताते हैं कि राजधानी में भी उन्होंने 7 हजार तक का हुक्का ट्राई किया है। आप जानकर हैरान हो जायेगे कि हुक्का की कीमत 500 रुपए से शुरू होती है जो हजारों तक पहुंचती है। जैसा फ्लेवर वैसा रेट। वही इसकी मशीन भी अलग अलग दामों की है। बीस हजार तक की हुक्के की मशीन मिलना तो आम बात है। इतना ही नहीं सिगार की बात करें तो मांगी सिगार की कीमत 16 हजार के उस पर तक पहुंचती है। शौकीन ऐसे भी हैं जो बाहर से विदेशी सिगार भी मांगते हैं वो भी डबल दाम देकर।

स्कूल में करनी चाहिए पहल

नशा मुक्ति के लिए स्कूल में भी मुहिम चलाना चाहिए आमतौर पर टीन एज में ही किसी भी तरह की नशे की और धूम्रपान की आदत होती है। इसलिए यह आवश्यक है कि स्कूलों में इसके लिए अलग से सेशन रखा जाए। विशेषज्ञों को बुलाकर छात्रों को यह बताया जाए कि स्मोकिंग करने से हमारे शरीर में क्या प्रभाव पड़ता है। समाज सेविका रजनी बाजपाई बताती हैं कि वह नशा मुक्ति के लिए पिछले 14 साल से कार्य कर रही हैं। अधिकांश मामलों में बच्चे ही सामने आते हैं जिनकी आदत बढ़ते बढ़ते इतनी हो जाती है कि वह आगे उसे नहीं छोड़ा पाते। नशा मुक्ति के लिए उन्होंने कई तरह के मुहिम चलाएं हैं जिसमें यह बात सामने आई है कि कैंसर के अधिकांश मरीज स्मोकिंग और तमाखू के कारण इस बीमारी से ग्रसित है और बचपन से ही वह धूम्रपान कर रहे हैं।

लड़कियों में भी बढ़ रही आदत

पिछले 4 से 5 सालों में छत्तीसगढ़ में भी स्मोकिंग का शौक करने वाली कई लड़कियां भी सामने आए हैं। इतना ही नहीं स्मोकिंग की आदत उनमें इतनी हावी हो चुकी है कि वह अपने आप को नहीं रोक पाती हैं। और खुद दुकान जा कर सिगरेट खरीदी करती हैं। एक व्यवसाई को माने तो 150 से हजारों रुपए तक की एक सिगार आती है, जिसे शौकीन लड़कियां लेती हैं। उनकी दुकान में 6 रुपए से सिगरेट मिलना शुरू होती है और कई ऐसे रोज के ग्राहक हैं जो नियमित इसका शौक फरमाते हैं और रोज 5 से 7 सिगरेट पीते हैं।

कैसे छोड़ें स्मोकिंग की आदत

छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. रौशन सिंग राठौर की माने तो स्मोकिंग छोड़ना बहुत मुश्किल का काम है लेकिन डॉक्टर से सलाह लेकर आप एक प्लान बनाकर इस पर काम कर सकते है। कई नॉन प्रिस्क्रिप्शन और प्रिस्क्रिप्शन दवाएं हैं। जो स्मोकिंग छोड़ने में मदद करती हैं। स्मोकिंग छोड़ने से धीरे-धीरे आपका पूरा बॉडी सिस्टम ठीक होने की तरफ बढ़ने लगता है। हमारे पास ऐसे कई मरीज आते हैं जो अपनी इस आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं। हम उनका इलाज करते है। उन्हें मोटिवेट करते हैं कि वह स्मोकिंग करे बिना भी खुश रह सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

Avocado vs Guava: सेहत के लिए कौन सा फल है ज्यादा फायदेमंद?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Avocado vs Guava : आजकल काफी चर्चा में है। दोनों ही फल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सामने आते हैं। जहां अमरूद एक किफायती देसी सुपरफूड है, वहीं...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...