Google Analytics Meta Pixel दिनदहाड़े काटे जा रहे थे बबूल के पेड़, ग्रामीणों को आते देख काटने वाले हुए कटर मशीन लेकर फरार - Ekhabri.com

दिनदहाड़े काटे जा रहे थे बबूल के पेड़, ग्रामीणों को आते देख काटने वाले हुए कटर मशीन लेकर फरार

गुरुर । गुरुर क्षेत्र में लकड़ी तस्करों के साथ-साथ अब प्लाटिंग करने वाले भी अवैध तरीके से लकड़ी कटाई को भी अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत पेवरो में सामने आया। जहां सोमवार को ग्रामीणों को सूचना मिली कि एक जमीन पर स्थित बबूल के तीन से चार पेड़ों को कोई अज्ञात व्यक्ति कटर मशीन लाकर काट रहा है।
जब ग्रामीणों के जरिए मीडिया को भी इसकी जानकारी लगी और मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक पेड़ काटे जा चुके थे।लोगों को आते देख कर आनन-फानन में कटर मशीन लेकर आए हुए 2 लोग वहां से फरार हो गए और फिर मामला बिगड़ गया। ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य ग्रामीण भी वहां पर एकत्र हो गए और इस पर कार्यवाही की मांग करने लगे। बताया जाता है कि जिस जमीन पर पेड़ काटे गए थे वहां आसपास सरकारी जमीन भी है और इसी जमीन पर धमतरी के रामावतार मिश्रा द्वारा अपनी जमीन का सीमांकन करवाया गया था जिसके बाद जमीन मालिक के इशारे पर दो लोग गलत तरीके से पेड़ काटने के लिए पहुंचे हुए थे। जो ग्रामीणों के हाथ लग गए। ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की कि इस तरह जमीन दलाल कैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला। ग्रामीण उस वक्त ज्यादा आक्रोशित हो गए जब लकड़ी काटने वाले, अन्य लोगों को आते देख कर भाग गए और यह कहने लगे कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, सब को देख लेंगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पटवारी नीतीश भोंसले सहित अन्य अमला भी मौके पर जांच के लिए पहुंचा। पंचायत प्रशासन ने उक्त लकडिय़ों को रखने से इंकार कर दिया फिर पटवारी द्वारा वन विभाग को सूचित कर जब्त लकडिय़ों को वन विभाग को सुपुर्द किया गया। जब मामले की छानबीन की गई तो यह बात सामने आई कि कटर मशीन लेकर लकड़ी काटने पहुंचे दोनों ग्रामीण ग्राम कन्हारपुरी के चचेरे भाई हैं।जिसमें से एक भाई जमीन दलाली, अवैध तरीके से प्लाटिंग का भी काम करता ह। तो एक भाई कपड़े का भी बड़ा व्यवसाई है और दबंगई पूर्वक गांव के भोले भाले लोगों की जमीन पर प्लाटिंग का काम करवाता है।
प्लाटिंग के आड़ में चल रही अवैध कटाई
इस घटना से एक नई बात यह सामने आई कि क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग तो चल ही रही थी तो वही लकड़ी तस्कर अवैध तरीके से हरे भरे पेड़ों और बबूल के मोटे पेड़ो को तो कटवा ही रहे थे लेकिन प्लाटिंग के बाद इस तरह वहां लगे हुए पेड़ों को भी गलत तरीके से कटवाने का यह मामला भी प्रकाश में आया है। बकायदा दबंगई पूर्वक लकड़ी काटने वाले दुपहिया में आए थे और कटर मशीन भी साथ लाए थे। चंद पल में ही उन लोगों ने बबूल के बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर धराशाई कर दिया और ग्रामीण देखते रह गए। पेड़ काटने के लिए जो आए थे उनका नाम नरेंद्र देवांगन व नरेश यादव दोनो निवासी कन्हारपुरी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...