जम्मू-कश्मीर और घाटी में सक्रिय पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन बिहार से भी चोरी छिपे हथियार ला रहे हैं। जम्मू के कुंजवानी से दबोचे गए लश्कर-ए-मुस्तफा के कमांडर हिदायतुल्ला मलिक ने पूछताछ में अपने नेटवर्क का बड़ा सनसनीखेज राज खोला है। उसने बताया कि सीमा पर सख्ती के बाद उनके पास हथियार की कमी हो गई है। इसे पूरा करने के लिए वे बिहार के छपरा से भी सात पिस्तौल लेकर आए थे।
पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी चौकसी के चलते पाकिस्तान से हथियार इस पार नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण आतंकी संगठनों के पास हथियारों की कमी हो रही है। ऐसे में वे बिहार या दूसरे राज्यों से हथियारों की अवैध खरीद के लिए मजबूर हो रहे हैं।
हिदायतुल्ला से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में बैठा कश्मीरी आतंकी आशिक नेंगरू वहां से गतिविधियां चला रहा है। आशिक पाकिस्तान से टनल या ड्रोन के जरिये आने वाले हथियारों की खेप को लेने कश्मीर से सांबा आता था। अक्टूबर 2019 में नेंगरू ऐसी ही किसी टनल से अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चला गया था।
नेंगरू ने उसे उन कश्मीरी युवाओं का नेटवर्क तैयार करने का जिम्मा सौंपा था जो पंजाब या अन्य राज्यों में पढ़ाई करने के लिए गए हैं। ताकि अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद आतंकियों को दूसरे राज्यों में स्लीपिग सेल मिल सकें और उन युवाओं का इस्तेमाल आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जा सके। नेंगरू के अलावा हिदायतुल्ला को पाकिस्तान से एक और हैंडलर संपर्क करता था, जिसका कोड नेम डाक्टर है। एनएसए कार्यालय की रेकी भी हिदायतुल्ला ने हैंडलर डाक्टर के कहने पर की थी और वीडियोग्राफी कर उसे वाट्सअप से पाकिस्तान भेजा था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि सरहद पर कड़ी चौकसी के चलते आतंकी अब अन्य राज्यों से हथियार तस्करी कर ला रहे हैं। उन्होंने माना कि आतंकियों के मददगार (ओजीडब्ल्यू) अन्य राज्यों में रहने वाले कश्मीरी विद्यार्थियों को बरगलाकर अपने नेटवर्क के रूप में उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। बिहार के छपरा से लाए गए हथियारों के मामले की पुलिस जांच कर रही है। बिहार पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...